फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Fire broke out in factory in Bawana

Delhi Fire: बवाना की एक फैक्टरी में लगी आग, दमकल विभाग की 26 गाड़ियां मौके पर पहुंची

Wed, 18 Oct 2023 12:52 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 18 Oct 2023 12:52 PM IST
सार

बवाना इलाके से एक फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली है। जिसके बाद कुल 26 फायर टेंडरों को घटना स्थल पर भेजा गया है। 

विज्ञापन
Delhi Fire broke out in factory in Bawana
बवाना की फैक्टरी में आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरी दिल्ली के बवाना औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार सुबह प्लास्टिक दाना बनाने की फैक्टरी में भीषण आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। देखते ही देखते आग ने एक के बाद एक दो अन्य फैक्टरी को अपनी चपेट में ले लिया। हालात बिगड़ते देखकर मौके पर दमकल की 28 गाड़ियों को बुला लिया गया। दोपहर आग पर काबू पाने के दौरान अचानक एक तीन मंजिला इमारत भरभराकर जमींदोज हो गई। हादसे में वहां काम कर रहे दमकल कर्मी बाल-बाल बचे। दिनभर आग पर काबू पाने का काम चलता रहा। अच्छी बात यह रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।

विज्ञापन


विज्ञापन


प्लास्टिक दाना की फैक्टरी गिरने के बाद पड़ोसी की एक इमारत का कुछ हिस्सा भी गिर गया। फैक्टरी में आग कैसे लगी फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी। पुलिस के अलावा क्राइम टीम व एफएसएल ने मौके से सैंपल उठाए हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। दिल्ली अग्निशमन विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 10.35 बजे सूचना मिली बवाना औद्योगिक क्षेत्र, सेक्टर-5 स्थित एफ-ब्लॉक की एक फैक्टरी में आग लग गई है। सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की दर्जनभर गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग प्लास्टिक दाना बनाने की फैक्टरी एफ-236 के बेसमेंट से शुरू हुई थी। यहां ग्राउंड फ्लोर के अलावा ऊपर तीन मंजिल मौजूद थी। ज्वलनशील पदार्थ होने की वजह से देखते ही देखते आग ने पड़ोस में प्लास्टिक दाना बनाने वाली एक फैक्टरी एफ-235 को अपनी चपेट में ले लिया। हालात बिगड़े तो दमकल की 28 गाड़ियों को बुला लिया गया। डिप्टी फायर चीफ एसके दुआ समेत तमाम वरिष्ठ अधिकारी वहां पहुंच गए। मौके पर ब्रांटो (स्काई लिफ्ट) के अलावा मिनी रोबोट को भी बुला लिया गया। आसपास की करीब दर्जनभर फैक्टरियों को खाली करवाकर मजदूरों की छुट्टी कर दी गई। जिस समय इमारत में आग लगी थी, उस समय वहां लैबर आ चुकी थी। लेकिन समय रहते सभी सुरक्षित बाहर आ गए थे।


इधर आग पर काबू पाने के दौरान दोपहर करीब 1.00 बजे एफ-236 नंबर की फैक्टरी जमींदोज हो गई। इसकी चपेट में पड़ोस की एफ-18 नंबर फैक्टरी का कुछ हिस्सा भी आ गया। यहां जुर्राब बनाने का काम होता था। दोपहर 3.05 बजे आग पर काबू पाया जा सका। बाकी देर शाम को आग को बुझाने का काम जारी था। दमकल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आग की वजह से इमारतों का तापमान काफी बढ़ गया है। इसकी वजह से कूलिंग का काम फिलहाल अभी जारी रहेगा। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद वहां से मलबा हटाने का काम किया जाएगा। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed