फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi : Fire brigade personnel saved 3691 Life of birds in last year 

पिछले साल दमकल कर्मियों ने बचाई 3691 परिंदो की जान...

Mon, 18 Jan 2021 03:55 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Mon, 18 Jan 2021 03:55 PM IST
सार

  • पिछले साल जनवरी से दिसंबर के बीच दमकल विभाग के पास आई 25416 कॉल, इसमें सभी तरह की कॉल है शामिल

विज्ञापन
delhi : Fire brigade personnel saved 3691 Life of birds in last year 
दिल्ली में परिंदे - फोटो : जी पॉल

विस्तार

दिल्ली का दमकल विभाग इंसानी जान ही नहीं पशुओं और परिंदों की जान पर बचाता है। गत वर्ष 2020 में दमकल विभाग के जवानों ने कुल 3691 परिंदों की जान बचाई। सभी परिंदे पेड़ व खंभों पर लटके मांझे में फंसे थे। घायल हुए पक्षियों को अस्पताल पहुंचाकर जवानों ने अपनी इंसानियत का परिचय दिया। दमकल विभाग के अधिकारियों की मानें तो परिंदों के लिए सबसे बुरा माह अगस्त का ही होता है। लोग आजादी के जश्न मनाने के लिए पतंग उड़ाकर इन परिंदों के लिए मुसीबतें खड़ी कर देते हैं। दमकल विभाग के आंकड़ों के मुताबिक सबसे अधिक अगस्त में 882 पक्षिओं की जान दमकल विभाग के जवानों ने बचाई।
विज्ञापन


दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि दमकल विभाग के कंट्रोल रूम को पिछले साल (जनवरी से दिसंबर) के बीच 25416 कॉल मिली थीं। इनमें आग, मकान गिरने, पशु-पक्षियों के फंसने व अन्य से संबंधित थी। इन कॉल्स का औसत देखा जाए जो रोजाना हर दिन 70 कॉल आई। इन कॉल में 3691 परिंदों, 2902 पशुओं के रेस्क्यू के लिए थीं। इनमें भी कुल कॉल में नवंबर में सबसे अधिक 2652, अक्तूबर में 2521 और अगस्त में 2466 कॉल थीं। 
विज्ञापन


गर्ग ने बताया कि सबसे अधिक परिंदों के फंसने की कॉल अगस्त में आती हैं। पिछले साल जुलाई में 335, अगस्त में 882, सितंबर में 458, अक्तूबर में 264, नवंबर में 195 और दिसंबर में 310 परिंदों के फंसने की कॉल मिली। अतुल गर्ग ने बताया कि उनके लिए हर जान उनकी ही महत्वपूर्ण है जितनी इंसानी जान होती है। कई बार एक-एक पक्षी या पशु को बचाने में कई-कई घंटे लग जाते हैं। जवान अपनी जान पर खेलकर उनका रेस्क्यू ऑपरेशन करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed