फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi fire breaks out in kirti nagar market dozens of fire tenders at spot

दिल्ली: कीर्ति नगर के फर्नीचर मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर

Tue, 19 Apr 2022 02:59 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 19 Apr 2022 02:59 PM IST
सार

गनीमत यह है कि इस आग से अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और यह आग कैसे लगी इसका भी पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन
Delhi fire breaks out in kirti nagar market dozens of fire tenders at spot
कीर्ति नगर की फर्नीचर मार्केट में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के कीर्ति नगर के फर्नीचर मार्केट में मंगलवार दिन में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक दुकान में आग लग गई। आग लगते ही इसकी सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही अब तक 15 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य में जुटी हैं।
विज्ञापन


मौके पर पुलिस बल भी मौजूद है। गनीमत यह है कि इस आग से अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और यह आग कैसे लगी इसका भी पता नहीं चल सका है।

फायर सर्विस से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें आग लगने की सूचना 1:16 बजे मिली थी। इसके बाद एक के बाद एक अब तक 15 दमकल की गाड़ियां मौके पर जा चुकी हैं और आग बुझाने का कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन


घटना के वीडियो से अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिस दुकान में आग लगी है वह गली के अंदर है जिसके चलते आसपास के मकानों पर चढ़कर आग बुझाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed