{"_id":"625e80e04161161b6a4ca8b6","slug":"delhi-fire-breaks-out-in-kirti-nagar-market-dozens-of-fire-tenders-at-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: कीर्ति नगर के फर्नीचर मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: कीर्ति नगर के फर्नीचर मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर
Tue, 19 Apr 2022 02:59 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 19 Apr 2022 02:59 PM IST
सार
गनीमत यह है कि इस आग से अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और यह आग कैसे लगी इसका भी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
कीर्ति नगर की फर्नीचर मार्केट में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली के कीर्ति नगर के फर्नीचर मार्केट में मंगलवार दिन में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक दुकान में आग लग गई। आग लगते ही इसकी सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही अब तक 15 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य में जुटी हैं।
मौके पर पुलिस बल भी मौजूद है। गनीमत यह है कि इस आग से अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और यह आग कैसे लगी इसका भी पता नहीं चल सका है।
फायर सर्विस से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें आग लगने की सूचना 1:16 बजे मिली थी। इसके बाद एक के बाद एक अब तक 15 दमकल की गाड़ियां मौके पर जा चुकी हैं और आग बुझाने का कार्य कर रही हैं।
घटना के वीडियो से अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिस दुकान में आग लगी है वह गली के अंदर है जिसके चलते आसपास के मकानों पर चढ़कर आग बुझाई जा रही है।