{"_id":"69c2f254f3a17db12c0a6d9f","slug":"delhi-film-festival-at-pragati-maidan-parking-restricted-on-mathura-road-and-bhairon-marg-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: प्रगति मैदान में आज से 31 मार्च तक फिल्म फेस्टिवल, मथुरा रोड और भैरों मार्ग पर पार्किंग प्रतिबंधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: प्रगति मैदान में आज से 31 मार्च तक फिल्म फेस्टिवल, मथुरा रोड और भैरों मार्ग पर पार्किंग प्रतिबंधित
Wed, 25 Mar 2026 01:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:53 AM IST
सार
31 मार्च तक चलने वाले फेस्टिवल के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की नई रेंज के पुलिस उपायुक्त ने बताया कि प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक मथुरा रोड और भैरों रोड पर पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।
विज्ञापन
demo
- फोटो : amar ujala
विस्तार
प्रगभारत मंडपम (प्रगति मैदान) में आज से दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल हो रहा है। 31 मार्च तक चलने वाले फेस्टिवल के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की नई रेंज के पुलिस उपायुक्त ने बताया कि प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक मथुरा रोड और भैरों रोड पर पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वह रिंग रोड का इस्तेमाल करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। टो किए गए वाहनों को भैरों मार्ग स्थित भैरों मंदिर के सामने ट्रैफिक पिट में रखा जाएगा। कार्यक्रम में आने वाले आमंत्रित अतिथियों के लिए प्रवेश और निकास गेट नंबर-4 (भैरों मार्ग) और गेट नंबर 10 (मेट्रो स्टेशन के पास) निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
पार्किंग के लिए बेसमेंट पार्किंग-1 (भैरों मार्ग से प्रवेश) और बेसमेंट पार्किंग-2 (मथुरा रोड से प्रवेश) उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा भैरों मंदिर और नेशनल स्टेडियम में सरफेस पार्किंग की सुविधा भी दी गई है।
विज्ञापन
प्रभावित मार्ग और पार्किंग पाबंदियां (सुबह 10 से रात 10 बजे तक)
- मथुरा रोड-भैरों मार्ग से मथुरा रोड तक भारी ट्रैफिक की संभावना है।
- भैरों मार्ग- इस मार्ग पर भी वाहनों का दबाव बहुत अधिक रहेगा।
- नो-पार्किंग जोन: मथुरा रोड और भैरों रोड पर पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।
- झंडेवालान मंदिर: कालका दास चौक से झंडेवालान गोलचक्कर तक भारी वाहनों पर दोपहर 12 से रात 10 बजे तक रोक।