फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi female student beats man on delhi road with aunt and mother

छात्रा ने मां व बुआ संग मिलकर बुजुर्ग को सरेआम बेरहमी से पीटा

Wed, 19 Aug 2015 05:31 PM IST
Updated Wed, 19 Aug 2015 05:31 PM IST
विज्ञापन
delhi female student beats man on delhi road with aunt and mother

रविवार की देर रात 51 वर्षीय राम भरोसे के शरीर से बुरी तरह खून बह रहा था और वह सड़क पर मदद की गुहार लगा रहे थे। असल में उन पर तीन महिलाओं ने बुरी तरह हमला कर दिया था।

विज्ञापन


राम भरोसे अपनी होंडा सिविक सेडान कार से गुड़गांव से दिल्ली आ रहे थे। शंकर रोड पर अचानक एक स्कूटी उनकी कार के सामने आ गई जिसे उनकी कार से टक्कर लग गई।

स्कूटी सोनिया नामक एक छात्रा चला रही थी जबकि पीछे उसकी आंटी सवार थीं। कार से टकराने के कारण स्कूटी सवार दोनों महिलाएं सड़क पर गिर पड़ीं।

लगातार आधे घंटे तक की बुजुर्ग की पिटाई

delhi female student beats man on delhi road with aunt and mother

गौरतलब है कि गिरते ही दोनों महिलाओं ने कार चालक राम भरोसे को भला-बुरा कहना शुरु कर दिया। इसी बीच ऑटो से एक और महिला वहां पहुंच गई जो कार चालक सोनिया की मां बताई जाती हैं।

तीनों महिलाओं ने कार के दरवाजे को पीटना शुरु कर दिया। राम भरोसे ने जैसे ही कार का दरवाजा खोला उन पर तीनों महिलाओं ने हमला कर दिया। तीनों महिलाएं लगभग आधे घंटे तक लगातार राम भरोसे को बेरहमी से पीटती रहीं।

इस बीच बाइक सवार दो लागों ने इस मारपीट को देख अपनी गाड़ी रोकी और राम भरोसे को बचाने की कोशिश की लेकिन वह कुछ नहीं कर सके। आखिर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जो गया बचाने उसके साथ भी हुआ दुर्व्यवहार

delhi female student beats man on delhi road with aunt and mother

पुलिस ने मौके पर पहुंचते ही राम भरोसे को हिरासत में ले लिया और उनके खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने की एफआईआर दर्ज कर ली।

राम भरोसे ने बाद में अंग्रेजी अखबार डेली मेल को बताया कि वह अपने बॉस की बेटी को गुड़गांव में छोड़कर वापस आ रहे थे कि अचानक उनके कार से एक स्कूटी की टक्कर हो गई।

इसके बाद उन दोनों महिलाओं और बाद में पहुंची एक महिला ने राम भरोसे पर हमला कर दिया और आधे घंटे तक उन्हें लगातार पीटती रहीं। उनके शरीर पर एक दर्जन से ज्यादा चोट के निशान लगे।

विज्ञापन

पुलिस और डॉक्टर की उपस्थिति में दी पीड़ित को धमकी

delhi female student beats man on delhi road with aunt and mother

राम भरोसे के मुताबिक रास्ते से गुजरने वाले दो बाइक सवार ने जब उन्हें बचाने की कोशिश की तो तीनों महिलाओं ने उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया और उन्हें धकेल दिया। पुलिस का कहना है कि मंदिर मार्ग थाने में दो एफआईआर दर्ज की गई है और दोनों की जांच जारी है।

पुलिस ने लापरवाही से कार चलाने के आरोपी राम भरोसे को तो तुरंत ही गिरफ्तार कर लिया लेकिन उन पर हमला करने वाली महिलाओं के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हुई है।


हालांकि पुलिस का कहना है कि घटना की जानकारी के बाद उन्होंने महिलाओं के खिलाफ भी आईपीसी की धारा 323, 341 और 34 के अधीन एफआईआर दर्ज की गई है।

हालांकि इस मामले में जांच करने वाले पुलिस अधिकारी का कहना है कि जब उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया तो महिलाओं के परिजन भी वहां पहुंच गए।

आरएमएल अस्पताल में पुलिस और डाक्टर की उपस्थिती में महिलाओं ने राम भरोसे को धमकी दी। जबकि डाक्टर ने जांच अधिकारी को बताया कि राम भरोसे के शरीर पर चोट के कई निशान हैं जबकि महिलाओं को कोई चोट नहीं लगी है। रामभरोसे का ये भी कहना है कि महिलाओं ने हेलमेट भी नहीं लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed