फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Father gave betel nut worth Rs 1.5 lakh for son's murder

Delhi : बेटे की हत्या के लिए पिता ने दी डेढ़ लाख रुपये की सुपारी, चार महीने से रच रहा था साजिश

Sat, 09 Mar 2024 02:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 09 Mar 2024 02:26 AM IST
सार

तिगड़ी थाना पुलिस ने पिता रंगलाल को बृहस्पतिवार शाम ही जयपुर, राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया था। उसे दिल्ली ले आया गया है और रिमांड पर लेकर तीनों सुपारी किलर के बारे में पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Delhi: Father gave betel nut worth Rs 1.5 lakh for son's murder
Demo Pic - फोटो : pixabay

विस्तार

दक्षिणी दिल्ली के तिगड़ी थाना इलाके में पिता रंगलाल ने शादी से एक दिन पहले बेटे की हत्या सुपारी देकर करवाई थी। इसके लिए पिता ने मदनगीर के रहने वाले तीन युवकों को डेढ़ लाख रुपये दिए थे। उसने 75 हजार रुपये एडवांस में दिए थे। तिगड़ी थाना पुलिस ने पिता रंगलाल को बृहस्पतिवार शाम ही जयपुर, राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया था। उसे दिल्ली ले आया गया है और रिमांड पर लेकर तीनों सुपारी किलर के बारे में पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


दक्षिणी जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि आरोपी पिता रंगलाल ने पूछताछ में खुलासा किया है कि वह करीब छह वर्ष से बेइज्जती महसूस कर रहा था। करीब छह वर्ष पहले बेटे गौरव सिंघल (29) ने पिता को पूरे मोहल्ले के सामने थप्पड़ मार दिया था।
विज्ञापन


इसके बाद से ही पिता दुखी रहने लगा था। पिता दोनों बेटों व पत्नी से अलग रहता था। आरोपी पिता ने खुलासा किया है कि बेटे की हत्या की साजिश चार महीने से रच रहा था। तिगड़ी थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार की देखरेख में एसआई अरुण, एसआई सौम्या, हवलदार सुरेंद्र व जितेंद्र की टीम ने आरोपी पिता रंगलाल को जयपुर पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे की तीन मार्च को सगाई थी। दो मार्च को पिता-पुत्र का झगड़ा हो गया था। इस झगड़े ने आग में घी डालने का काम किया। इस झगड़े के बाद पिता रंगलाल ने बेेटे गौरव की हत्या की सुपारी मदनगीर में रहने वाले तीन लोगों को दे दी थी। वारदात वाले दिन पिता बेटे को बहका कर कमरे में ले गया। वहां पर तीनों सुपारी किलर पहले से मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed