{"_id":"695993d3b25b027cd90e6b33","slug":"delhi-farmer-shot-dead-in-commission-dispute-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: कमीशन के विवाद में किसान की गोली मारकर हत्या, थाने में किया आत्मसमर्पण; दोनों आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: कमीशन के विवाद में किसान की गोली मारकर हत्या, थाने में किया आत्मसमर्पण; दोनों आरोपी गिरफ्तार
Sun, 04 Jan 2026 03:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 04 Jan 2026 03:40 AM IST
सार
हत्या के विरोध में पीड़ित परिवार व घोगा निवासियों ने नरेला-बवाना रोड स्थित घोगा मोड़ को जाम कर दिया।
विज्ञापन
demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नरेला के घोघा गांव में शनिवार रात कमीशन को लेकर विवाद में एक आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर एक किसान को घर से बुलाकर उसकी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी साथी के साथ नरेला थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने आरोपी दिनेश के निशानदेही पर मृतक धर्मपाल के शव को कब्जे में कर लिया। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी दिनेश और उसके साथी भूप सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से रिवाल्वर को कब्जे में ले लिया। शुरुआती जांच में पता चला कि संपत्ति बेचने के कमीशन को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि घोघा निवासी दिनेश कुमार और भूप सिंह शुक्रवार देर रात नरेला थाना पहुंचा। दिनेश कुमार ने बताया कि उसने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से घोघा निवासी 55 साल के धर्मपाल की गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से रिवाल्वर भी ले ली।
विज्ञापन
पुलिस ने दिनेश कुमार की निशानदेही पर धर्मपाल का शव घोघा गांव में दिनेश के ट्यूबवेल के पास से बरामद किया। धर्मपाल की गर्दन और नाक से खून बह रहा था। कुछ समय बाद मौके पर धर्मपाल के बेटे प्रदीप मौके पर पहुंच कर पिता के शव की पहचान की। पुलिस ने क्राइम और फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर बुलाया।
टीम ने मौके का मुआयना करने के बाद वहां से साक्ष्य हासिल कि। पुलिस ने धर्मपाल के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया। जांच के दौरान प्रदीप ने ही पुलिस को बताया कि एक प्राॅपर्टी बेचने को लेकर उसके पिता को आरोपियों से कमीशन लेना था। वह लगातार आरोपियों से पैसा से मांग कर रहे थे। इस बात को लेकर उनके पिता और दिनेश के बीच विवाद चल रहा था। जिसको लेकर उनके पिता की हत्या कर दी गई।
घर से बुलाकर वारदात को दिया अंजाम : मृतक धर्मपाल की बेटी ने बताया कि रविवार की शाम करीब सात बजे गली में रहने वाले भूप सिंह उसके पिता को बुलाकर ले गए थे। उस समय वह मंडी से पैसे लेकर आए थे। पैसे उनके पास ही थे। देर रात परिवार वालों को उसकी हत्या की जानकारी मिली।
हत्या के विरोध में सड़क जाम, हंगामा
हत्या के विरोध में पीड़ित परिवार व घोगा निवासियों ने नरेला-बवाना रोड स्थित घोगा मोड़ को जाम कर दिया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस और आरोपियों के खिलाफ नारेबाजी की। पीड़ित परिवार ने इंसाफ और आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त सजा की मांग की।
प्रदर्शन की वजह से वहां लंबा जाम लग गया। इसकी जानकारी मिलते ही जिले के तमाम आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को समझा-बुझाकर शांत करवाया। पुलिस ने करीब ढ़ाई घंटे बाद सड़क का जाम खुलवाया, तब यातायात सुचारू हुआ।