फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi family unable to pay credit card bill jump from terrace husband died wife daughter critical

क्रेडिट कार्ड के लोन से परेशान होकर पति-पत्नी और बेटी ने चौथी मंजिल से लगाई छलांग

Thu, 25 Jul 2019 04:59 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 25 Jul 2019 04:59 PM IST
विज्ञापन
delhi family unable to pay credit card bill jump from terrace husband died wife daughter critical
- फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के जगतपुरी से एक ऐसा मामला सामने आया है जिससे पूरे इलाके में सनसनी मच गई। क्रेडिट कार्ड के लोन से परेशान होकर पूरे परिवार ने घर की चौथी मंजिल(छत) से छलांग लगा दी। इस हादसे में पति की मौत हो गई जबकि पत्नी और 4 साल की बेटी को चोटें आई हैं। इस वक्त दोनों का जीटीबी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि क्रेडिट कार्ड के कर्ज से उबरने के लिए पति-पत्नी ने पूरी योजना बनाकर आत्महत्या करने का फैसला किया। इस आत्मघाती कदम से पति की जान चली गई, जबकि गंभीर रूप से घायल पत्नी और बेटी का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


मृतक की पहचान सुरेश कुमार (35) के रूप में हुई है। वहीं उसकी पत्नी मंजीत कौर और चार साल की बेटी तान्या घायल हैं। पुलिस की जांच में पता चला है कि सुरेश ने कई बैंकों के क्रेडिट कार्ड ले रखे थे। इनका बिल लगभग आठ लाख रुपये हो गया था। सुरेश का परिवार इस बिल को चुकाने में असमर्थ था, इसलिए पति-पत्नी ने ये योजना बनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि यह घटना 21 जुलाई की रात की है। इसी दिन सुरेश ने अपनी पत्नी मंजीत से आत्महत्या के बारे में बात की थी। इसके बाद आधी रात को सुरेश ने बेटी तान्या को गोद में लेकर घर की छत से छलांग लगा दी। इसके बाद मंजीत भी नीचे कूद गई।

सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची और तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां सुरेश को मृत घोषित कर दिया गया। उस दिन तो कोई बयान नहीं हो सका लेकिन जब बुधवार को मंजीत की हालत में सुधार हुआ तो पुलिस ने उसका बयान लिया और हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed