Sanjay Singh Arrest Live: संजय सिंह के आवास पर पहुंचे सीएम केजरीवाल; कहा- पिछले आठ सालों में इनको कुछ न मिला
Sanjay Singh Arrest: शराब नीति मामले में आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह के दिल्ली आवास पर प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी के बाद संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस कार्रवाई से आप भड़क गई है तो वहीं भाजपा आम आदमी पार्टी पर हमलावर है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली शराब नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार सुबह आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह के दिल्ली आवास पर छापा मारा। यह तलाशी शराब घोटाला मामले में हुई। दोपहर के बाद ईडी ने संजय सिंह को गिरफ्तार लिया। इससे पहले इसी मामले में सांसद के कई अन्य करीबी लोगों के परिसरों की तलाशी ली गई थी। संजय सिंह की गिरफ्तारी की खबर सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी में हलचल मच गई है। आप नेताओं और कार्याकर्ताओं ने अलग-अलग तरीके से विरोध दर्ज कराया। वहीं भाजपा लगातार आप पर हमलावर है। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि संजय सिंह की गिरफ्तारी यह दर्शाती है कि सिर्फ संजय सिंह ही नहीं बल्कि इसकी आंच अरविंद केजरीवाल तक भी जाएगी।
ईडी की कार्रवाई पर बयानबाजी तेज हो गई है। जहां पहले सीएम ने इस मामले पर बयान दिया तो वहीं भाजपा ने पीसी कर आप पार्टी को घेरा है। भाजपा नेता गौरव भाटिया ने प्रेम कॉन्फ्रेंस की और इस पूरे प्रकरण में सीएम अरविंद केजरीवाल को घेरा। वहीं दूसरी तरफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।
#WATCH | Delhi: BJP Leader Gaurav Bhatia says, "The public of the nation and Delhi has understood that if there's a kingpin in the Liquor scam it is Arvind Kejriwal on whose indications the Liquor scam in Delhi took place...On the indication of Arvind Kejriwal, Sanjay Singh says… pic.twitter.com/D0SUIJyiMK
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 4, 2023
छापेमारी पर संजय सिंह के पिता बोले...
आप सांसद संजय सिंह के आवास पर ईडी की छापेमारी पर उनके पिता ने कहा कि विभाग अपना काम कर रहा है। हम उनका सहयोग करेंगे। मैं उस समय का इंतजार करूंगा जब उन्हें मंजूरी मिलेगी।
आप प्रवक्ता का ईडी की आड़ में अदाणी पर निशाना
ईडी की छापेमारी पर आप प्रवक्ता रीना गुप्ता ने कहा कि ईडी की छापेमारी संजय सिंह के अदाणी मुद्दे और उनकी कंपनी में निवेश किए गए काले धन के बारे में मुखर रहने का नतीजा है। न तो उन्हें पहले कुछ मिला, न ही अब कुछ मिलेगा। हममें से कोई भी नहीं डरता।
#WATCH | Delhi: On ED raids at the residence of AAP MP Sanjay Singh, National Spokesperson AAP Reena Gupta says "Since Sanjay Singh was continuously raising questions on the issue of PM Modi and Adani, this is the reason why raids are being conducted at his residence. Nothing was… pic.twitter.com/7USX2JhIhW
— ANI (@ANI) October 4, 2023
ईडी की रेड पर बोले वीरेंद्र सचदेवा
दिल्ली बीजेपी प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि उन्होंने इस शराब नीति के जरिए करोड़ों कमाए। आज जांच एजेंसी ने छापेमारी की है। इस मामले में दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और उनके कट्टर ईमानदार नेताओं के चेहरे बेकनाब होंगे। इन्होंने दिल्ली की जनता को लूटा है। चार्जशीट में पहले से संजय सिंह का नाम था।
प्रियंका चतुवेर्दी का मोदी सरकार पर तंज
शिवसेना (यूबीटी) की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुवेर्दी ने एक्स पर लिखा कि एनडीए में बीजेपी के एकमात्र आश्रित सहयोगी ईडी, आईटी, सीबीआई हैं। इन एजेंसियों के लिए अपनी विश्वसनीयता को कम करने और उन लोगों के लिए एक उपकरण बनने के लिए यह कितनी बड़ी गिरावट है। संजय सिंह के घर पर की जा रही छापेमारी की निंदा की और कहा कि विपक्ष को डराया और धमकाया जा रहा है।
शराब घोटाले में संजय सिंह पर आरोप
ईडी के आरोप पत्र के अनुसार, दिल्ली के व्यवसायी दिनेश अरोड़ा, जिन्हें दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में आरोपी के रूप में नामित किया गया था। पहले संजय सिंह की उपस्थिति में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की थी। एक बयान में अरोड़ा ने ईडी को बताया कि उनकी मुलाकात एक कार्यक्रम के दौरान संजय सिंह से हुई थी। जिसके बाद वह दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के भी संपर्क में आए थे।
आगे बताया कि यह कार्यक्रम दिल्ली चुनाव से पहले धन जुटाने के लिए आयोजित किया गया था। इस साल मई में ईडी ने सिंह के करीबी सहयोगियों के परिसरों की तलाशी ली थी और उन्होंने आरोप लगाया था कि ईडी ने दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले के संबंध में उनके दो सहयोगियों अजीत त्यागी और सर्वेश मिश्रा के घरों पर छापेमारी की। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आवास पर ईडी की छापेमारी चल रही है।
आप सांसद संजय सिंह के आवास पर ईडी की छापेमारी पर दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने कहा कि पिछले 15 महिनों से ईडी, सीबीआई की जांच, छापेमारी चल रही है। मेरे ख्याल से पूरे देश भर में 1,000 से अधिक छापेमारी हो चुकी है। कई लोगों को गिरफ्तार किया गया। लेकिन आज तक एक चवन्नी नहीं मिली।
यह इस बात का संकेत दे रहा है कि भाजपा और प्रधानमंत्री अगला चुनाव हार रहे हैं। सारी रिपोर्ट इसका संकेत दे रही हैं। हार की बौखलाहट है जिसमें आज संजय सिंह के यहां छापेमारी हो रही है। कल जिस तरह से पत्रकारों पर हुआ वह भी इसका संकेत दे रहा है कि किसी तरह से जो भी सत्ता के खिलाफ आवाज है उसको डरा-धमका कर छापे मारकर चुप करा दिया जाए। मुझे लगता है कि यह राजनीति लोकतंत्र के खिलाफ है। भाजपा को जनता पर भरोसा होना चाहिए। एजेंसियों का दुरुपयोग कर, लोगों की आवाज बंदकर आप चुनाव जीतेंगे ऐसा इतिहास कभी नहीं बताता।
संजय सिंह पर ईडी की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस नेता का बयान
कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार तानाशाही रवैया अपनाकर जोर-जबरदस्ती, दमन, भय और आतंक का माहौल पत्रकारों के खिलाफ और उन नेताओं के खिलाफ कायम करना चाहती है, जो विरोधी दल के हैं। विशेषकर जो इंडिया गठबंधन से जुड़े हुए हैं। संजय सिंह पर हो रही कार्रवाई की कड़ी निंदा की।
#WATCH दिल्ली: AAP सांसद संजय सिंह के आवास पर ED की छापेमारी पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा, "यह(BJP) सरकार तानाशाही रवैया अपनाकर जोर-जबरदस्ती, दमन, भय और आतंक का माहौल पत्रकारों के खिलाफ और उन नेताओं के खिलाफ कायम करना चाहती है जो विरोधी दल के है, विशेषकर जो INDIA गठबंधन… pic.twitter.com/j7seK8eWCb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 4, 2023
बांसुरी स्वराज का सीएम केजरीवाल पर तंज
सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता और दिल्ली भाजपा सचिव बांसुरी स्वराज ने दिल्ली सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने शराब घोटाले को लेकर कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सरकार और आम आदमी पार्टी दोनों ही भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। शराब घोटाले में उन्होंने अपने चुनिंदा शराब कारोबारियों की जेबें भरी हैं। उन्होंने तय कर लिया था कि दिल्ली को शराब का शहर बनना है। संजय सिंह और अन्य बड़े नेता इसमें लिप्त हैं इसलिए छापेमारी हो रही है। यही पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़ी हुई थी।
सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता और दिल्ली भाजपा सचिव बांसुरी स्वराज ने कहा, "दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सरकार और आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार में लिप्त है... शराब घोटाले में उन्होंने अपने चुनिंदा शराब कारोबारियों की जेबें भरी हैं... उन्होंने तय कर लिया था कि दिल्ली को शराब… pic.twitter.com/zKMFrYcPf8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 4, 2023
शराब नीति मामले में ईडी की कार्रवाई पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनके घर पर कुछ भी नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि साल 2024 के चुनाव आ रहे हैं। वे जानते हैं कि वे हार जाएंगे। ये उनके हताश प्रयास हैं। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएंगे। ईडी, सीबीआई जैसी सभी एजेंसियां एक्टिंग हो जाएंगी।
#WATCH | Delhi CM Arvind Kejriwal on Enforcement Directorate raid on AAP leader Sanjay Singh in liquor policy case
— ANI (@ANI) October 4, 2023
"...Nothing will be found at his residence. 2024 elections are coming and they know that they will lose. These are desperate attempts by them. As elections near,… pic.twitter.com/s3Uz5HS8MD
आप सांसद संजय सिंह के आवास पर ईडी की छापेमारी पर दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा कि पिछले 15 महीने से इस तथाकथित शराब घोटाले में सीबीआई-ईडी जांच कर रही है। लेकिन अभी तक 1 रुपए का भ्रष्टाचार केंद्र सरकार और उनकी सारी एजेंसियां न साबित कर पाई हैं। न ही कोई सबूत मिला है। यह दिखाता है कि भाजपा को आप से डर लगता है और पीएम मोदी को पता है कि वे लोकसभा चुनाव हार रहे हैं।
#WATCH | Delhi: On ED raids at the residence of AAP MP Sanjay Singh, Delhi minister & AAP leader Atishi says, "...They have put a hundred officers of ED and CBI, arrested and tortured people. But till now the central government and their agencies are not able to prove any… pic.twitter.com/S4jXFzhvuB
— ANI (@ANI) October 4, 2023
ईडी की कार्रवाई पर बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला की टिप्पणी
प्रवर्तन निदेशालय की टीम द्वारा आज सुबह आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के आवास पर छापेमारी के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेता शहजाद पूनावाला ने कहा कि आप का मतलब है और अधिक पाप। पूनावाला ने कहा कि शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल और आप पार्टी के बुरे कृत्य दिन-ब-दिन सामने आ रहे हैं। शराब घोटाला मामले पर रिपोर्ट कार्ड देने के बजाय वे पीड़ित होने का कार्ड खेल रहे हैं।
#WATCH | On ED raids at the residence of AAP MP Sanjay Singh, BJP leader Shehzad Poonawalla says, "AAP means 'Aur Adhik Paap'. In the liquor scam case the evil that the Arvind Kejriwal and AAP party did is coming out day by day... Rather than giving report cards on the liquor… pic.twitter.com/uZhNvbAG9e
— ANI (@ANI) October 4, 2023
संजय सिंह पर ईडी की कार्रवाई को लेकर बोले सौरभ भारद्वाज
ईडी की कार्रवाई पर दिल्ली मंत्री और आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि काल्पनिक घोटाला है। यह एक ऐसा फर्जी घोटाला है। जिसकी जांच पिछले 15 महीनों से चल रही है। ईडी और सीबीआई ने कम से कम 1000 जगहों पर छापेमारी की है। लेकिन कहीं से 1 रुपया भी बरामद नहीं हुआ है। उन्हें कुछ भी नहीं मिलेगा।
संजय सिंह की पत्नी अनीता सिंह से पूछताछ
इसकी आंच केजरीवाल तक भी जाएगी: मनोज तिवारी
ईडी द्वारा आबकारी नीति मामले में आप सांसद संजय सिंह की गिरफ़्तारी पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि यह गिरफ़्तारी हुई क्योंकि जिन्होंने पैसे दिए उन्होंने खुद बताया कि पैसे दिए गए हैं। संजय सिंह की गिरफ़्तारी यह दर्शाती है कि सिर्फ संजय सिंह ही नहीं बल्कि इसकी आंच अरविंद केजरीवाल तक भी जाएगी।
#WATCH | ED raids underway at the residence of AAP Rajya Sabha MP Sanjay Singh, in connection with Delhi excise policy case. pic.twitter.com/aEFJiZdkLu
— ANI (@ANI) October 4, 2023
आने वाले दिनों में बिहार और झारखंड में भी होगी छापेमारी: तेजस्वी यादव
बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि कल पत्रकारों पर कार्रवाई हुई और आज आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह को गिरफ़्तार किया गया। सच बोलेंगे, जनता की आवाज़ उठाेंगे तो वहां पर आपकी आवाज़ को दबाने का प्रयास किया जाएगा। आने वाला दिन में इनका प्रयास होगा कि बिहार और झारखंड में भी छापेमारी की जाए।
#WATCH ...कल पत्रकारों पर कार्रवाई हुई और आज आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह को गिरफ़्तार किया गया... सच बोलेंगे, जनता की आवाज़ उठाेंगे तो वहां पर आपकी आवाज़ को दबाने का प्रयास किया जाएगा। आने वाला दिन में इनका प्रयास होगा कि बिहार औ झारखंड में भी छापेमारी की जाए... : ED द्वारा… pic.twitter.com/zPUydlOwAn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 4, 2023
RJD सांसद मनोज झा ने AAP सांसद संजय सिंह के पिता दिनेश सिंह से कहा, "कोई चिंता नहीं करनी है।" मनोज झा ने दिनेश सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की। संजय सिंह को आज शाम ED द्वारा गिरफ़्तार किया गया है, आज सुबह से ED आबकारी नीति मामले में संजय सिंह के आवास पर छापेमारी कर रही थी।
भ्रष्टाचार करने के लिए इन्हें हमने नहीं कहा: केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी
केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा, "विपक्ष के लोग शासन की व्यवस्था में राज करने और अपने घर परिवार को बेहतर करने के लिए आए हैं। ये मोदी सरकार है जिसने तय किया है कि ना खाऊंगा ना खाने दूंगा। देश की जांच एजेंसियां भारत के नियम और कानून के तहत बनाई गई है ताकि देश में भ्रष्टाचार न हो। भ्रष्टाचार करने के लिए इन्हें हमने नहीं कहा है अगर भ्रष्टाचार किया है तो जांच भी होगी और सजा भी होगी।"गुजरात आप प्रमुख ने भाजपा पर बोला हमला
आप सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर गुजरात आप प्रमुख इसुदान गढ़वी ने कहा, " पूरी भाजपा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी टीम को नुकसान पहुंचाने के तरीके ढूंढने में लगी है... एजेंसियों को कुछ नहीं मिलेगा। मनीष सिसोदिया के यहां भी कुछ नहीं मिला था।"
#WATCH आप सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर गुजरात आप प्रमुख इसुदान गढ़वी ने कहा, " पूरी भाजपा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी टीम को नुकसान पहुंचाने के तरीके ढूंढने में लगी है... एजेंसियों को कुछ नहीं मिलेगा। मनीष सिसोदिया के यहां भी कुछ नहीं मिला था।" pic.twitter.com/B9zqnISvA9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 4, 2023
सीएम केजरीवाल बोले पिछले आठ सालों में इनको कुछ नहीं मिला
आप सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। कहा कि शराब घोटाले में इनको कुछ नहीं मिला। इनके पास ईमानदारी का कोई विकल्प नहीं। शराब घोटाले में एक हजार छापेमारी कर चुके हैं। आठ सालों में इनको कुछ नहीं मिला। रेड मारने के बाद चवन्नी भी नहीं मिली।
टीएमसी नेताओं को हिरासत में लेने पर पश्चिम बंगाल में प्रदर्शन
तृणमूल कांग्रेस ने सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी सहित अपने नेताओं के दिल्ली में हिरासत में लिए जाने के खिलाफ बुधवार को पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान तृणमूल के समर्थकों ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह का पुतला भी फूंका। दरअसल मनरेगा और अन्य योजनाओं की राशि नहीं मिलने के कारण केंद्र और पश्चिम बंगाल सरकार में खींचतान जारी है। इस मामले में टीएमसी ने राष्ट्रीय राजधानी में दो अक्तूबर को प्रदर्शन किया था।
शराब घोटाले में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए: लवली
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि शराब घोटाले में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसी भी प्रकार की अनियमितता का समर्थन नहीं करती। साथ ही यह भी कहा कि जांच एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक हित साधने के लिए नहीं होना चाहिए।
विपक्ष से डरी भाजपा, विपलताओं को छिपाने के लिए ईडी का कर रही दुरुपयोग: महबूबा
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने आरोप लगाया कि भाजपा विपक्षी गठबंधन से डरी हुई है और अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए ईडी का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ऐसा लगता है कि (सत्तारूढ़) पार्टी आम चुनावों से पहले जो भी समान अवसर बचा है, उसे नष्ट करने के लिए गिरफ्तारी की होड़ में है।