फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Ex-Lieutenant Governor Najeeb Jung says Economy is suffering due to CAA Protest

नजीब जंग बोले- सीएए में बदलाव की जरूरत, मुसलमानों को भी जोड़ा जाए

Mon, 20 Jan 2020 07:24 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Mon, 20 Jan 2020 07:24 PM IST
विज्ञापन
Delhi Ex-Lieutenant Governor Najeeb Jung says Economy is suffering due to CAA Protest
दिल्ली के पूर्व उपराज्यपाल नजीब जंग - फोटो : ANI

राजधानी समेत देश के कई हिस्सों में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर प्रदर्शन जारी है। दिल्ली के शाहीन बाग में पिछले एक महीने से बच्चे, बूढ़े, महिलाएं सड़क पर धरना प्रदर्शन कर रही हैं। इसी बीच दिल्ली के पूर्व उपराज्यपाल नजीब जंग ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के बाहर नागरिकता कानून को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि नागरिकता कानून में एक सुधार की जरूरत है। उन्हें या तो मुसलमानों को शामिल करना चाहिए या अन्य नामों को हटाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसे समावेशी बनाएं, मामला खारिज हो जाएगा। अगर पीएम इन लोगों को बुलाते हैं और बातचीत करते हैं, तो मामला सुलझ जाएगा। 

विज्ञापन

 

जंग ने कहा कि बातचीत होनी चाहिए, तभी कोई समाधान निकलेगा। अगर हम बात नहीं करेंगे तो समाधान कैसे निकलेगा? यह विरोध कब तक चलेगा? अर्थव्यवस्था को नुकसान हो रहा है, दुकानें बंद हैं, बसें नहीं चल रही हैं, नुकसान हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बता दें कि देशभर में नागरिकता कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन में कई लोगों की जान जा चुकी है। भारत ही नहीं विश्व में भी इस कानून के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा है। वहीं, राजनीतिक पार्टियां कानून को वापस लेने के लिए भाजपा सरकार पर दबाव बना रही हैं जबकि सरकार इससे पीछे हटने को तैयार नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed