फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Environment Minister Gopal Rai said that development should not be done at the cost of nature

Gopal Rai: दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय बोले, प्रकृति की कीमत पर नहीं होना चाहिए विकास

Tue, 19 Jul 2022 06:35 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 19 Jul 2022 06:35 AM IST
सार

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि जिन देशों ने विकास की चाह में प्रकृति को नुकसान पहुंचाया, उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Delhi Environment Minister Gopal Rai said that development should not be done at the cost of nature
आप नेता गोपाल राय - फोटो : ANI

विस्तार

विकास प्रकृति की कीमत पर नहीं होना चाहिए। दोनों के बीच संतुलन बनाए रखने की जरूरत है। हालात से निपटने के लिए विकल्प तलाशने की जरूरत है। पर्यावरण कानूनों को अपराध से मुक्त रखने के केंद्र के प्रस्ताव पर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने ये बातें कहीं।
विज्ञापन

  
राय ने कहा कि जिन देशों ने विकास की चाह में प्रकृति को नुकसान पहुंचाया, उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। हालात से निपटने के लिए संतुलन बनाए रखने के विकल्पों को तलाशने की जरूरत है। प्रकृति की कीमत पर विकास नहीं होना चाहिए। इससे पर्यावरण की रक्षा करने से जुड़े प्रयासों के लिए तैयार कानूनों पर पानी फेर रहे हैं। बाद में जब प्रकृति आप पर पलटवार करेगी तो परिणाम भयावह हो सकते हैं। 
विज्ञापन


केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने भारतीय वन अधिनियम (आईएफए) 1927 में संशोधन का प्रस्ताव दिया है। इसके तहत पेड़ों की कटाई या जंगलों में अतिक्रमण करने पर छह महीने की जेल की सजा को 500 रुपये के जुर्माना में तब्दील करने का प्रस्ताव है। मौजूदा प्रावधानों के तहत कारावास के भय से दूर करने के लिए नियमों के उल्लंघन को अपराधमुक्त करने का प्रस्ताव है। वायु अधिनियम 1981 और जल अधिनियम-1974 के तहत होने वाले उल्लंघन को अपराध से मुक्त करने के लिए संशोधन प्रस्तावित किए गए हैं। ओखला में वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट के विस्तार के स्थानीय लोगों के विरोध पर राय ने कहा कि यह संयंत्र कचरे के उपचार के लिए बनाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed