फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Encounter News: Encounter Between Police and Sharpshooters Near Ambedkar College

गोलियों की गुंज से दहली दिल्ली: बिछाया जाल... एक के बाद एक चली 26 गोलियां, मुठभेड़ में तीन दबोचे

Tue, 12 Mar 2024 11:38 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 12 Mar 2024 11:38 AM IST
सार

Encounter in Delhi : दिल्ली के अंबेडरकर कॉलेज के पीछे नाला रोड पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। गुप्त सूचना पर पुलिस ने यह पूरी कार्रवाई की। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों को पकड़ा है।

विज्ञापन
Delhi Encounter News: Encounter Between Police and Sharpshooters Near Ambedkar College
बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर पूर्वी दिल्ली में अंबेडकर कॉलेज के पास बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने तीन बदमाशों को काबू किया है। 26 गोलियां दोनों ओर से चली। तीन बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। ये बदमाश हत्या, हत्या के प्रयास, जबरन वसूली, जैसे मामलों में शामिल रहे हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि अंबेडकर कॉलेज के पीछे ज्योति नगर में रात डेढ़ बजे के करीब बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने वांछित अपराधियों को गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया है। गुप्त सूचना पर इंस्पेक्टर राहुल अधिकारी के नेतृत्व में टीम का गठन हुआ। अंबेडकर कॉलेज के पीछे नाला रोड पर पुलिस ने जाल बिछाया और तीन अपराधियों को पकड़ा है। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आरोपी स्कूटी पर सवार थे। पुलिस पार्टी ने उन्हें चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया। रुकने के बजाय उन्होंने पुलिस पार्टी पर गोलियां चला दीं और भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में तीनों अपराधियों के पैर में गोली लगी। जिसके वह सभी घायल हो गए। मुठभेड़ के दौरान कुल 26 राउंड फायरिंग हुई। 13 गोलियां तीन आरोपियों ने चलाईं और जबकि 13 गोलियां पुलिस टीम ने चलाईं। अपराधियों द्वारा इस्तेमाल की जा रही स्कूटी पुलिस स्टेशन से चोरी की पाई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान
- आरिफ उर्फ खालिद उम्र 22 वर्ष पुत्र शहजाद निवासी ई-16/बी-191 झुग्गी सीलमपुर। वह एक चोरी के मामले में शामिल पाया गया।
- अली उर्फ फहद उम्र 23 वर्ष पुत्र महमूद हसन निवासी गली नंबर 10 न्यू मून स्कूल के पास, जाफराबाद। उसे पीएस के एक डकैती और शस्त्र अधिनियम मामले में शामिल पाया गया था। 
- अल शहजान उर्फ तोता उम्र 22 वर्ष पुत्र शहजाद निवासी मकान नंबर 1058 गली नंबर 10 जाफराबाद। उसे फायरिंग और आर्म्स एक्ट पीएस के एक मामले में शामिल पाया गया।


इन सभी के पास से हथियार और गोलियां बरामद हुई हैं। तीनों को जीटीबी अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। तीनों के खिलाफ थाने में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed