फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Elephant Shankar was tied in chains... Membership of Delhi Zoo suspended

Delhi : हाथी शंकर को जंजीरों में बांधा... दिल्ली चिड़ियाघर की सदस्यता निलंबित, वैश्विक संस्था ने की कार्रवाई

Tue, 08 Oct 2024 05:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 08 Oct 2024 05:15 AM IST
सार

वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ जूज एंड एक्वेरियंस (डब्ल्यूएजेडए) ने अफ्रीकी हाथी शंकर को लेकर चिंता जताते हुए यह निर्णय लिया। हाथी को कथित तौर पर जंजीरों में बांधकर रखा गया था।

विज्ञापन
Delhi: Elephant Shankar was tied in chains... Membership of Delhi Zoo suspended
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

एक वैश्विक संस्था ने सोमवार को दिल्ली के राष्ट्रीय प्राणी उद्यान की सदस्यता निलंबित कर दी। वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ जूज एंड एक्वेरियंस (डब्ल्यूएजेडए) ने अफ्रीकी हाथी शंकर को लेकर चिंता जताते हुए यह निर्णय लिया। हाथी को कथित तौर पर जंजीरों में बांधकर रखा गया था।

विज्ञापन


दिल्ली चिड़ियाघर के निदेशक संजीत कुमार ने कहा कि वह निलंबन पर अपना पक्ष रखेंगे। जिम्बाब्वे ने 1996 में तत्कालीन राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा को यह हाथी उपहार में दिया था। इसे भारत लाया गया और दिल्ली चिड़ियाघर में रखा गया। शंकर अपने साथी, बांबई नामक एक अन्य अफ्रीकी हाथी की 2005 में मृत्यु के बाद से यहां अकेला है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय के केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण और कुमार को लिखे पत्र में डब्ल्यूएजेडए ने कहा कि उसने पहले भी हाथी के कल्याण के संबंध में जानकारी मांगी थी। 24 मई और 24 जुलाई को उसे इसका जवाब मिला। पत्र में कहा गया है कि इस मामले की गहन समीक्षा के बाद वैश्विक संस्था की परिषद ने राष्ट्रीय प्राणी उद्यान, नई दिल्ली की डब्ल्यूएजेडए से जुड़ी सदस्यता को तत्काल निलंबित करने के पक्ष में मतदान किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed