फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Elephant lakshmi found after two months from yamuna floodplains caretaker arrested

जिस हथिनी को दो माह से ढूंढ रहे थे पुलिस और वन विभाग, वो दिल्ली से ही हुई बरामद

Wed, 18 Sep 2019 01:10 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 18 Sep 2019 01:10 PM IST
विज्ञापन
Delhi Elephant lakshmi found after two months from yamuna floodplains caretaker arrested
दो माह बाद मिली लक्ष्मी - फोटो : सोशल मीडिया

दो महीने से लापता चल रही लक्ष्मी जिसकी तलाश दिल्ली पुलिस और वन विभाग दोनों कर रहे थे, वह आखिर मंगलवार देर रात मिल ही गई। लक्ष्मी वो हथिनी है जिसे उसके महावत (केयरटेकर) ने छुपा रखा था। आरोपी केयरटेकर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


डीसीपी ईस्ट जसमीत सिंह ने बताया कि लक्ष्मी और उसके महावत को ट्रेस करके इसकी सूचना वन विभाग को दे दी गई है। इन्हें चिल्ला गांव के पूर्वी यमुना खादर से बरामद किया गया।
विज्ञापन


आरोपियों के खिलाफ शकरपुर पुलिस स्टेशन में हथिनी के साथ कथित रूप से भागने का केस दर्ज है। लक्ष्मी और उसके महावत को ढूंढने के लिए वन विभाग के 14 सदस्यों और पुलिस के तीन सदस्यों की टीम बनाई गई थी। लक्ष्मी का महावत अपने दो साथियों के साथियों के साथ उसे लेकर 6 जुलाई को भाग गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

नाम न छापने की शर्त पर एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इन दो महीनों के दौरान लक्ष्मी यमुना के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में छिपी थी जहां लंबी झाड़ियां हैं। मंगलवार को पुलिस ने लक्ष्मी को खोजने का अभियान पूरी तरह से नए सिरे से शुरू किया गया जब पुलिस को पता चला कि लक्ष्मी का महावत उसे लेकर दिल्ली में ही यमुना किनारे कहीं है।

59 वर्षीय लक्ष्मी दिल्ली की आखिरी हथिनी है और इस वक्त वह जूनॉटिक वायरल बीमारी से जूझ रही है। लक्ष्मी को पुनर्वास के लिए दिल्ली से बाहर ले जाया जाना था। लक्ष्मी के महावत का परिवार गिरफ्तारी से बचने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट भी गया लेकिन उनकी याचिका खारिज कर दी गई। इनके जमानत पर 23 सितंबर को अगली सुनवाई होगी।

अधिकारी ने बताया, ‘‘हमने पुलिस से यमुना पुश्ता इलाके में गश्त बढ़ाने का अनुरोध किया क्योंकि हमें संदेह था कि हथिनी को कहीं रखा गया है। शकरपुर पुलिस ने सुबह-सुबह महावत और हथिनी को पकड़ा और हमें सूचित किया।’’ उन्होंने बताया कि हथिनी सुरक्षित है। इसे सुबह स्नान कराया गया और नाश्ता दिया गया। उन्होंने बताया कि हथिनी को हरियाणा में पुनर्वास केंद्र भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed