फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi elections: Rakhi Bidlan is locked in a triangular contest

दिल्ली चुनाव: त्रिकोणीय मुकाबले में फंसी है राखी बिड़लान

Fri, 06 Feb 2015 09:11 AM IST
Updated Fri, 06 Feb 2015 09:11 AM IST
विज्ञापन
Delhi elections:  Rakhi Bidlan is locked in a triangular contest

मंगोलपुरी विधानसभा क्षेत्र में पिछले चुनाव में चौंकाने वाला नतीजा देने वाली आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार राखी बिड़लान इस बार त्रिकोणीय मुकाबले में फंसी हैं। उनके सामने इलाके से चार बार विधायक रहे राजकुमार चौहान और भाजपा के नए खिलाड़ी माने जा रहे सुरजीत कुमार से कड़ी चुनौती हैं। बसपा उम्मीदवार देवेंद्र कुमार भी मैदान कूदकर मुकाबले को चतुष्कोणीय बनाने में लगे हैं।

विज्ञापन


वर्ष 1993 से लेकर 2008 तक हुए चार विधानसभा चुनाव में मंगोलपुरी में कांग्रेस के राजकुमार चौहान जीत हासिल की थी। इन चुनाव में भाजपा, जनता दल और बसपा के उम्मीदवार उनके समक्ष कोई चुनौती पेश नहीं कर सके थे।
विज्ञापन


इस कारण यह क्षेत्र कांग्रेस का गढ़ माने जाने लग गया था, मगर पिछले चुनाव में केवल सवा साल पहले अस्तित्व में आई आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के गढ़ में सेंध लगाकर सबको चौंका दिया, मगर इस बार किसी भी दल के लिए राह आसान नहीं मानी जा रही है। मतदाता पूरी तरह शांत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगोलपुरी में छह प्रत्याशी हैं मुकाबले में

Delhi elections:  Rakhi Bidlan is locked in a triangular contest

इलाके में अनुसूचित जाति के मतदाताओं की बहुलता के चलते यह क्षेत्र शुरू से ही आरक्षित है, मगर परिसीमन के दौरान इस क्षेत्र में दो गांव और रोहिणी जैसी पॉश कॉलोनी के कुछ सेक्टर भी इसमें शामिल कर दिए गए हैं। इस कारण माना जा रहा है शहरी क्षेत्र और गांव के मतदाता निर्णायक है और वह जिस ओर झुकाव करेंगे जीत उसकी सुनिश्चित होगी।


मंगोलपुरी इलाके में छह प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं, जिनमें पांच विभिन्न दलों के चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि एक उम्मीदवार निर्दलीय है। सभी उम्मीदवार एक-दूसरे को चुनावी दंगल में मात देने के लिए पूरी ताकत लगाए हुए है। वह एक-एक मतदाता से संपर्क साधने में लगे हैं और सभी अपनी-अपनी जीत के प्रति आश्वस्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed