फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Elections : Kejriwal sent Yamuna water to the houses of Shah, Rahul, Sachdeva and Saini

Delhi Elections : केजरीवाल ने शाह, राहुल, सचदेवा और सैनी के घर भेजा यमुना का पानी, कहा- सबके सामने पीकर दिखाएं

Fri, 31 Jan 2025 05:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 31 Jan 2025 05:56 AM IST
सार

यमुना में अमोनिया को लेकर तेज हुई सियासत के बीच आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अमोनिया युक्त पानी की बोतलें गृहमंत्री अमित शाह, लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा व हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के घर भेजने का दावा किया। 

विज्ञापन
Delhi Elections : Kejriwal sent Yamuna water to the houses of Shah, Rahul, Sachdeva and Saini
यमुना का पानी पीते सीएम नायब सिंह सैनी. फाइल चित्र - फोटो : X @ANI

विस्तार

यमुना में अमोनिया को लेकर तेज हुई सियासत के बीच आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अमोनिया युक्त पानी की बोतलें गृहमंत्री अमित शाह, लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा व हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के घर भेजने का दावा किया। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चारों नेता सार्वजनिक तौर पर ये पानी पीकर दिखाएं। भाजपा यमुना के पानी में मिलावट कर जहर बना रही है। सैनी पल्ला जाकर एक घूंट पानी तक नहीं पी सके और दिल्ली के लोगों को यही पानी पिलाना चाहते हैं। मुख्यमंत्री आतिशी ने कई बार उन्हें फोन कर जहरीले पानी को नहीं भेजने को कहा, लेकिन हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कुछ नहीं किया। 
विज्ञापन


मुझे दो दिन में जेल में डाल देंगे
चुनाव आयोग को 7 पीपीएम अमोनिया वाले पानी की बोतलें भेज देंगे। तीनों चुनाव आयुक्त प्रेस कांफ्रेंस कर इस पानी को पीकर दिखा दें, तो हम मान जाएंगे कि हमने गलती की है। मुझे यह भी पता है कि ये लोग मुझे दो दिन में जेल में डालेंगे, डाल दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता से मांगें माफी
केजरीवाल ने शाह, सचदेवा, सैनी और राहुल गांधी को यमुना का पानी पीकर दिखाने के लिए कहा। यदि ऐसा नहीं करते तो जनता से माफी मांगने को कहा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में हरियाणा की तरफ से यमुना और यूपी के जरिए गंगा का पानी आता है। अगर अमोनिया का स्तर 1 पीपीएम से ज्यादा हो जाए तो वाटर ट्रीटमेंट प्लांट उसे साफ नहीं कर सकता। 

कहा कि हमें प्लांट को बंद करना पड़ता है और उस पानी वो वापस डायवर्ट करना पड़ता है। मुद्दा उठाने के बाद यमुना में अमोनिया की मात्रा कम होनी शुरु हो गई। मौजूदा समय अमोनिया का स्तर 3 पीपीएम पर आ गया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री खुद फंस गए हैं। उन्होंने पानी पिया और उसे फेंक दिया। पानी में या तो बहुत ज्यादा बदबू थी या पानी बहुत गंदा था। उन्होंने जिस तरह से पानी फेंका तो ऐसा लगा कि इन्हें उल्टी आ गई।

पानी लेकर भाजपा मुख्यालय गए, पुलिस ने रोका
बृहस्पतिवार को आप सांसद संजय सिंह समेत अन्य नेता यमुना का पानी लेकर भाजपा मुख्यालय गए। इस दौरान पुलिस ने सभी को रास्ते में ही रोक दिया। संजय सिंह ने दावा किया कि केवल चार लोग ही जा रहे हैं। यह धारा 163 का उल्लंघन नहीं है। उनके साथ जस्मीन शाह, रीना गुप्ता, पूर्व मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय और अनुराग ढांडा मौजूद रहे।

चुनाव आयोग ने कहा- अमोनिया की मात्रा बढ़ने को यमुना को जहरीला बनाने के आरोप से न जोड़ें केजरीवाल
चुनाव आयोग ने आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल से कहा कि वह यमुना में अमोनिया की मात्रा बढ़ने के मुद्दे को नदी को जहरीला बनाने के अपने आरोप से न जोड़ें। साथ ही, आयोग ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री को हरियाणा सरकार पर लगाए गए अपने आरोपों पर फिर से स्पष्टीकरण देने को कहा है।

 
केजरीवाल के जवाब से असंतुष्ट आयोग ने उनसे यमुना में जहर के प्रकार, मात्रा, प्रकृति और तरीके के बारे में विशिष्ट और स्पष्ट जवाब देने तथा तथ्यात्मक साक्ष्य उपलब्ध कराने को कहा। आप प्रमुख से दिल्ली जल बोर्ड के कर्मचारियों के जहर का पता लगाए जाने के मामले में इंजीनियर, स्थान और कार्यप्रणाली का विवरण शुक्रवार सुबह 11 बजे तक साझा करने को कहा गया है। ऐसा न करने पर आयोग मामले में उचित फैसला करने के लिए स्वतंत्र होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed