'केजरीवाल को चैलेंज': राहुल बोले, यमुना का नहीं दिल्ली का पानी पीकर दिखाएं, सिसोदिया संग किया बड़ा भ्रष्टाचार
Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली की बादली विधानसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक जनसभा को संबोधित किया। जहां पीएम मोदी और अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा और कहा कि दिल्ली में शराब का सबसे बड़ा घोटाला हुआ था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल जोर-शोर से प्रचार से लेकर रोड शो और जनसभाएं कर रहे हैं। इसी बीच गुरुवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दिल्ली के बादली इलाके में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी भाजपा और आम आदमी पार्टी पर जमकर बरसे।
400 पार कहने वाले नफरत फैलाते हैं: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि ये लोग नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं। हमने मोहब्बत की दुकान खोली। इन लोगों ने 400 पार की बात की। कांग्रेस पार्टी एक विचारधारा की लड़ाई से लड़ रही है। ये देश भाईचारे का देश है। मोदी जी नफरत क्यों फैलाते हैं। क्योंकि वह जानते हैं कि देश की जनता एक दूसरे से लड़े और कमजोर हो जाए। आगे कहा कि दिल्ली में जो आप आज देख रहे हैं। चाहे महंगाई हो, बेरोजगारी हो, पानी हो या गंदगी हो। कभी मीडिया ने आपको इसके बारे में बताया है।
LIVE: Shri @RahulGandhi addresses a public meeting at Badli, Delhi.https://t.co/bbiVxD7Cb4
विज्ञापन विज्ञापन— Delhi Congress (@INCDelhi) January 30, 2025
केजरीवाल और सिसोदिया ने दिल्ली में भ्रष्टाचार किया: राहुल गांधी
जनसभा में राहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधाते हुए कहा कि मुझे आज भी याद है ये बिजली के खंभे पर चढ़ गए थे। छोटी गाड़ी में घुमते थे। आज शीशमहल में रहते हैं। जिस व्यक्ति ने कहा था मैं दिल्ली को साफ करूंगा। यमुना में स्नान करूंगा, यमुना का पानी पीकर दिखाऊंगा। दिल्ली में शराब का सबसे बड़ा घोटाला किया। ये सोचते हैं कि देश नहीं समझता है, देश नहीं जानता है। देश जानता है कि अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने दिल्ली में बड़ा भ्रष्टाचार किया है। मैं केजरीवाल को चैलेंज देता हूं कि यमुना का पानी छोड़िए... यहां जो पानी मिल रहा है आप उसे ही पीकर देखिए।
राहुल गांधी बोले- अरविंद केजरीवाल एक के बाद एक झूठ बोलते हैं
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दिल्ली के बादली इलाके में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल 5 साल पहले यमुना का पानी पीने की बात कर रहे थे। लेकिन आज वह यमुना के पानी की बोतल के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। वह एक के बाद एक झूठ बोलते हैं।
केजरीवाल और मोदी एक जैसे हैं: राहुल गांधी
इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जहांगीरपुरी में हुई जनसभा के दौरान कहा कि मैं आपको स्पष्ट रूप से बता दूं कि जब केजरीवाल आए तो मैंने शुरुआत में इन्हें ऑब्जर्व किया। मुझे समझ आया कि केजरीवाल भी नरेंद्र मोदी की तरह एंटी रिजर्वेशन और एंटी दलित हैं।
जहांगीरपुरी रैली में राहुल गांधी ने कहा कि मैं कुछ दिन पहले दिल्ली के एम्स गया था। वहां देश के अलग-अलग कोने से लोग इलाज के लिए आए थे। वे लोग भी दलित, पिछड़े, आदिवासी वर्ग से थे। आपको मनरेगा में भी इसी वर्ग के लोग दिखेंगे। देश की संस्थाओं में, एजुकेशन, ब्यूरोक्रेसी और हेल्थकेयर सिस्टम में इन 2-3% लोगों को बैठा दिया जाता है। मगर पावर इनमें से किसी को नहीं दी जाती है।
आगे कहा कि लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी ने कहा कि अगर हमें 400 सीटें मिल गई, तो हम अंबेडकर जी के संविधान को बदल देंगे। वहीं आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि देश को आजादी 15 अगस्त 1947 को नहीं मिली। देश में आजादी नरेंद्र मोदी लेकर आए हैं। इसका साफ मतलब है कि ये लोग देश के संविधान को नहीं मानते हैं। बल्कि ये लोग संविधान को खत्म करना चाहते हैं। संविधान में साफ लिखा है कि देश में सभी लोग एक समान हैं। ये मोहब्बत और भाईचारे का देश है। लेकिन नरेंद्र मोदी देश में नफरत फैलाकर आपको एक दूसरे से लड़ाना चाहते हैं और आपका ध्यान भटकाकर, आपकी संपत्ति अडानी जैसे लोगों को सौंप देना चाहते हैं।