फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Elections 2025: AAP launched web portal

Delhi Elections 2025 : आप ने लॉन्च किया वेब पोर्टल, बताएगा उसकी सरकार आने पर कितनी होगी बचत

Mon, 03 Feb 2025 01:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 03 Feb 2025 01:47 AM IST
सार

पार्टी का दावा है कि इस पोर्टल की मदद से हर परिवार को पता चलेगा कि आप की सरकार आएगी तो उन्हें कितने की बचत होगी। पार्टी का दावा है कि पिछले 10 साल से आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली में विभिन्न योजनाओं को चला रही है।

विज्ञापन
Delhi Elections 2025: AAP launched web portal
de - फोटो : FREEPIK

विस्तार

दिल्ली में प्रचार खत्म होने से एक दिन पहले आम आदमी पार्टी ने वेब पोर्टल लांच दिल्लीवालों को बचत की चुनावी डोज दी है। पार्टी का दावा है कि इस पोर्टल की मदद से हर परिवार को पता चलेगा कि आप की सरकार आएगी तो उन्हें कितने की बचत होगी। पार्टी का दावा है कि पिछले 10 साल से आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली में विभिन्न योजनाओं को चला रही है। हर परिवार को इसका सीधा फायदा मिल रहा है। अब दिल्लीवाले aapkibachat.com पर जाकर जांच कर सकते हैं कि उन्हें कितना फायदा होता है।
विज्ञापन


पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता कर मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने दावा किया कि दिल्ली के लोग इस वेब पोर्टल पर जाकर हर महीने हो रही अपनी बचत का हिसाब लगा सकते हैं। एक अनुमान के मुताबिक, दिल्ली में फ्री बिजली, पानी, शिक्षा, इलाज व महिलाओं की बस सफर से हर परिवार की कम से कम 25 हजार रुपए की बचत हो रही है। वहीं, नई सरकार बनने के बाद महिला सम्मान, संजीवनी योजना और छात्रों की फ्री बस यात्रा व मेट्रो किराए में 50 फीसद की छूट लागू की जाएगी। इसके बाद दिल्लीवालों को हर महीने कम से कम 35 हजार रुपए की बचत होगी।
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि सरकार बनने के बाद शुरू होने वाली योजनाओं से हर परिवार को भविष्य में और 10 हजार रुपए की और बचत होगी। महिला सम्मान योजना के तहत हर महिला को 2100 रुपए प्रति महीने मिलेगा। महिलाओं के साथ-साथ अब हर छात्र को फ्री बस यात्रा की सुविधा मिलेगी। छात्रों को मेट्रो के किराए में 50 फीसदी की छूट मिलेगी। 60 साल से ऊपर के हर बुजुर्ग का सरकारी से लेकर प्राइवेट तक सारा इलाज मुफ्त कराया जाएगा। वहीं भाजपा पर आरोप लगाया कि उन्होंने आम जनता के लिए कुछ नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed