{"_id":"5e2eb6588ebc3e4b671404db","slug":"delhi-elections-2020-aap-rebel-mlas-withdraw-thier-names-jagdeep-singh-manoj-kumar-haji-ishraq","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Assembly Elections 2020: आम आदमी पार्टी के तीन बागियों ने वापस लिया नाम, उम्मीदवारों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Assembly Elections 2020: आम आदमी पार्टी के तीन बागियों ने वापस लिया नाम, उम्मीदवारों को राहत
Mon, 27 Jan 2020 04:15 PM IST
प्राची प्रियम
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 27 Jan 2020 04:15 PM IST
विज्ञापन
हाजी इशराक खान-जगदीप सिंह-मनोज कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिकट न मिलने से नाराज आप नेताओं को मनाने की कवायद में पार्टी को कुछ हद तक सफलता मिली है। आम आदमी पार्टी से बागी होकर मैदान में उतरे तीन विधायकों ने अपना नाम वापस ले लिया है। इससे आम आदमी पार्टी को थोड़ी राहत तो जरूर मिली है, लेकिन अब भी मैदान में कुछ बागी ताल ठोक रहे हैं जिनसे पार्टी को वोट कटने का डर सता रहा है।
विज्ञापन
नाम वापस लेने वाले विधायकों में जगदीप सिंह, मनोज कुमार व हाजी इशराक शामिल हैं। मालूम हो कि टिकट काटे जाने से नाराज सीलमपुर से विधायक हाजी इशराक, कोंडली से मनोज कुमार और हरि नगर के जगदीप सिंह ने निर्दलीय पर्चा भर दिया था। वहीं द्वारका से आप विधायक भी टिकट नहीं मिलने पर कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
इनके अलावा कई विधायक ऐसे हैं जो अब भी मैदान में ताल ठोक रहे हैं। दिल्ली कैंट से विधायक कमांडो सुरेंद्र सिंह ने अपनी सीट से एनसीपी के टिकट पर चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। वहीं एनडी शर्मा बदरपुर से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि चौधरी फतेह सिंह ने गोकलपुर सीट से एनसीपी के टिकट पर पर्चा भरा है।
विज्ञापन
बता दें कि आप के करीब 15 विधायक इस बार टिकट न मिलने से नाराज थे। उनमें से कुछ ने पार्टी को छोड़ दूसरे का दामन थामा, जबकि कई लोगों ने निर्दलीय ही मैदान में जंग लड़ने का एलान कर दिया था। वहीं कुछ विधायक टिकट न मिलने के बावजूद भी पार्टी के लिए प्रचार करते नजर आए। पार्टी शुरू से ही नाराज विधायकों को मनाने की कोशिश तक रही थी।