फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi election on social media.

दिल्ली चुनावः 'इस टूल' पर है सबकी नजर

Thu, 13 Nov 2014 05:24 PM IST
Updated Thu, 13 Nov 2014 05:24 PM IST
विज्ञापन
Delhi election on social media.

आगामी विधानसभा चुनाव में राजनीतिक पार्टियों का सबसे ज्यादा फोकस सोशल मीडिया पर रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व आम आदमी पार्टी के प्रचार के ट्रेंड को पूरी तरह से दिल्ली की राजनीतिक पार्टियां भी अपनाने की तैयारी में जुटी हैं।

विज्ञापन


भाजपा तो अपनी वेबसाइट को ही पूरे तरीके से नए कलेवर में शुक्रवार को पेश करने वाली है। इसी तरह आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भी एक बार फिर से सोशल साइट पर एक्टिव हो गए हैं। कांग्रेस पार्टी भी इसमें पीछे नहीं दिखाई पड़ रह रही है।
विज्ञापन


आगामी विधानसभा में चुनाव प्रचार सड़कों पर अगर कम भी दिखेगा तो सोशल साइट पर जबरदस्त रूप से देखने को मिलने वाला है। फेसबुक, वाट्स ऐप, ट्विटर समेत अन्य सोशल साइट पर धुआंधार चुनाव प्रचार की तैयारी में सभी दल हैं। इसके लिए अलग से वार रूम बनाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा की अगर बात करें तो जिलावार प्रचार अभियान के लिए जो टीम गठित की जा रही है उसमें कम से कम चार टेक सेवी यानी सोशल मीडिया के एक्सपर्ट को रखने पर जोर दिया जा रहा है।

भाजपा और आप ने कुछ यूं लगा दी है पूरी ताकत

Delhi election on social media.

यानी प्रचार के दौरान ही ये टेक्नो एक्सपर्ट चलते-चलते चुनावी अभियान को फेसबुक, वाट्स ऐप और ट्विटर पर अपलोड करते रहेंगे। प्रदेश भाजपा संवाद सेल इस अभियान में पूरे तरीके से जुटा हुआ है।

बता दें कि जिन नेताओं की पहुंच सोशल मीडिया तक नहीं है यानी वे इन सब चीजों से रूबरू नहीं है उनके साथ टेक सेवी एक्सपर्ट को जोड़ा जा रहा है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय का कहना है कि जल्द ही दिल्ली भाजपा की वेबसाइट अलग कलेवर में दिखेगी। शुक्रवार से वेबसाइट पर आम जनता डिस्कशन फोरम पर चर्चा भी करती दिखाई देगी। आम जनता अपनी समस्याओं को भी वेबसाइट पर अपलोड कर सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed