फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Election 2025 Who will win Delhi's Vishwas Nagar assembly seat this time

Delhi Polls: विश्वास नगर सीट... कांग्रेस तीन बार तो भाजपा का चार बार रहा कब्जा, जीत के लिए AAP लगा रही जोर

Thu, 09 Jan 2025 08:19 AM IST
विजय पुंडीर गौरव बाजपेई, अमर उजाला, नई दिल्ली
गौरव बाजपेई, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 09 Jan 2025 08:19 AM IST
सार

विश्वास नगर सीट पर दिल्ली की जनता ने तीन बार कांग्रेस तो चार बार भाजपा को नेतृत्व का मौका दिया।  पहले चुनाव में भाजपा के मदन लाल गावा ने जीत हासिल की थी। इसके बाद कांग्रेस के नसीब सिंह लगातार तीन चुनावों में विजयी रहे।

विज्ञापन
Delhi Election 2025 Who will win Delhi's Vishwas Nagar assembly seat this time
Delhi Election 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्वास नगर को वर्ष 1993 में पहली बार विधानसभा क्षेत्र घोषित किया गया था। इस सीट पर लोगों ने तीन बार कांग्रेस तो चार  बार भाजपा को नेतृत्व का मौका दिया। पहले चुनाव में भाजपा के मदन  लाल गावा ने जीत हासिल की थी। इसके बाद कांग्रेस के नसीब सिंह लगातार तीन चुनावों में विजयी रहे।  वर्ष 2013 से लेकर 2020 के चुनावों में भाजपा के ओपी शर्मा तीन बार विधायक बने।

विज्ञापन

यहां कड़कड़डूमा, गाजीपुर और हसनपुर गांव भी हैं। न्यू संजय अमर कॉलोनी, आर्य नगर, हरिजन बस्ती, गीतांजलि अपार्टमेंट सहित बड़ी संख्या में जेजे कलस्टर हैं। जागृति एन्क्लेव, सैनी एन्क्लेव, पुष्पांजलि, बाहुबली एन्क्लेव, राम विहार सहित बड़ी संख्या में अनधिकृत कॉलोनियां हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

निगम के दो वार्ड भाजपा व दो आप के पास
मौजूदा समय में दो-दो वार्डों पर भाजपा और आप का कब्जा है। इन वार्ड में से आईपी एक्सटेंशन वार्ड में आप की रचना सेठी, विश्वास नगर वार्ड में आप की ज्योति रानी, आनंद विहार वार्ड से भाजपा की डॉ. मोनिका पंत और प्रीत विहार वार्ड से भाजपा के रमेश कुमार पार्षद हैं।

विज्ञापन

गंदे पानी की वजह से सभी परेशान हैं। दूषित पेजयल के कारण बच्चों और बुजुर्गों में बीमारियां बढ़ रही हैं। प्रशासन से निवेदन है कि इस समस्या का तुरंत समाधान करे। -सचिन शर्मा

पार्कों की हालत बेहद खराब है। झूले टूटे व घास बढ़ी हुई है। गंदगी का अंबार लगा है। प्रशासन को इसकी मरम्मत और साफ-सफाई पर ध्यान देना चाहिए। - रवि निनांणिया

सड़कों की हालत इतनी खराब है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। हर जगह गड्ढे हैं। बारिश में कीचड़ भर जाता है। बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत होती है।  - दीपक गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed