Delhi Election 2025: जानें किस-किस ने संभाली दिल्ली की कमान, देखें अब तक के मुख्यमंत्रियों की सूची
दिल्ली में विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने वाला है। ऐसे में अब तक दिल्ली में किन किन मुख्यमंत्रियों ने राजधानी की सत्ता संभाली है। इसके बारे में हम आपको बता रहे हैं। अभी वर्तमान में आतिशी दिल्ली की मुख्यमंत्री हैं।
विस्तार
दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। फरवरी में मतदान होंगे। चुनाव एक चरण में हो सकता है। साल 2020 के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 62 सीटों पर जीत दर्ज की थी। भाजपा के खाते में आठ सीटें आई थीं। जबकि, कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला था। ऐसे में अब तक दिल्ली में किन किन मुख्यमंत्रियों ने राजधानी की सत्ता संभाली है। इसके बारे में हम आपको बता रहे हैं। अभी वर्तमान में आतिशी दिल्ली की मुख्यमंत्री हैं।
आतिशी दिल्ली की आठवीं मुख्यमंत्री और महिलाओं की सूची में तीसरी महिला मुख्यमंत्री हैं। दिल्ली में अब तक दो महिला मुख्यमंत्रियों ने सीएम की कुर्सी संभाल चुकी हैं। उनसे पहले भारतीय जनता पार्टी की ओर से सुषमा स्वराज और कांग्रेस की ओर से शीला दीक्षित दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। सबसे लंबा कार्यकाल शीला दीक्षित का रहा। शीला दीक्षित 1998 में दिल्ली की मुख्यमंत्री सीएम बनी और 15 सालों तक सीएम बनी रहीं और सुषमा स्वराज 1998 में केवल 52 दिनों के लिए दिल्ली की मुख्यमंत्री की कमान संभाली। विधानसभा बनने के बाद दिल्ली में पहला चुनाव 1993 में हुआ था। दिल्ली में लंबे समय तक राष्ट्रपति शासन भी रहा।
दिल्ली की महिला मुख्यमंत्रियों के नाम
1. सुषमा स्वराज- 12 अक्टूबर 1998 – 3 दिसम्बर 1998 (52 दिन तक दिल्ली की सीएम रहीं)
2. शीला दीक्षित - नई दिल्ली सीट- 3 दिसम्बर 1998 – 28 दिसम्बर 2013 (15 साल, 25 दिन तक दिल्ली की सीएम रहीं)
3. आतिशी - कालकाजी विधानसभा सीट - आम आदमी पार्टी- (मौजूदा मुख्यमंत्री)
इन मुख्यमंत्रियों ने संभाली राजधानी की कमान
ब्रह्म प्रकाश
गुरमुख निहाल सिंह
मदन लाल खुराना (1993 से मुख्यमंत्री)
साहिब सिंह वर्मा
सुषमा स्वराज
शीला दीक्षित
अरविंद केजरीवाल
आतिशी मार्लेना (मौजूदा मुख्यमंत्री)