फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Election 2025 Virtual political triangular contest BJP and AAP are on top Congress is also in race

Delhi Election 2025: आभासी सियासी त्रिकोणीय मुकाबला...भाजपा और आप अव्वल, कांग्रेस भी रेस में; बेहद दिलचस्प जंग

Thu, 16 Jan 2025 08:24 AM IST
शाहरुख खान दीपक कार्की, अमर उजाला, नई दिल्ली
दीपक कार्की, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 16 Jan 2025 08:24 AM IST
सार

दिल्ली चुनाव में आभासी सियासी त्रिकोणीय मुकाबला चल रहा है। भाजपा और आप अव्वल है। कांग्रेस भी रेस में है। एक्स, इंस्टाग्राम, यू-ट्यूब समेत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म दलों का सहारा बने हुए हैं। बीते करीब एक महीने में यूट्यूब पर आम आदमी पार्टी दिल्ली के पेज को करीब 19 हजार व भाजपा दिल्ली को 1,800 से ज्यादा फॉलोअर मिले हैं। वहीं, एक्स पर आंकड़ा क्रमशः 1,540 व 5,299 है। 

विज्ञापन
Delhi Election 2025 Virtual political triangular contest BJP and AAP are on top Congress is also in race
Delhi Election 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली विधान सभा चुनाव की आभासी सियासी जंग भी बेहद दिलचस्प दौर में है। मतदाताओं तक सीधे पहुंच बनाने वाले इस प्लेटफॉर्म पर दिल्ली में मुकाबला अभी भाजपा व आम आदमी पार्टी (आप) के बीच दिख रहा है। एक्स, इंस्टाग्राम, यू-ट्यूब समेत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इसका सहारा बने हैं। 
विज्ञापन


चुनावी रंग गाढ़ा होने के साथ इसमें हर दिन इसमें विस्तार भी हो रहा है। सोशल मीडिया एक्सपर्ट के मुताबिक, आभासी दुनिया में पार्टियां इसके जरिये मतदाताओं तक पहुंच रही हैं। 
विज्ञापन


पार्टियां इन प्लेटफॉर्म पर लुभावने पोस्ट साझा कर व संपादित कर मतदाताओं को अपने हक में लामबंद करने की कोशिश कर रही हैं। विधानसभा चुनाव घोषित होने के बाद से भाजपा के साथ आप ने भी इस माध्यम पर पकड़ बनाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्लेषक बताते हैं कि बीते करीब एक महीने में यूट्यूब पर आम आदमी पार्टी दिल्ली के पेज को करीब 19 हजार व भाजपा दिल्ली को 1,800 से ज्यादा फॉलोअर मिले हैं। वहीं, एक्स पर आंकड़ा क्रमशः 1,540 व 5,299 है। 

दूसरी तरफ दिल्ली कांग्रेस के इंस्टाग्राम के तीन फॉलोअर रोजाना की दर से 90 फॉलोअर घटे हैं। जबकि आप दिल्ली को 1,350 व भाजपा दिल्ली को इसी अवधि में 17,670 नए फॉलोअर मिले हैं। हालांकि, एक्स पर दिल्ली कांग्रेस को पिछले 30 दिनों में 1,520 नए यूजर ने फॉलो किया है।

हर माह एक करोड़ यूजर देख रहे वीडियो
दिलचस्प यह कि यूजर तक सभी पार्टियों की पहुंच भी अलग-अलग रही है। डेटा के मुताबिक, आम आदमी पार्टी दिल्ली यूट्यूब चैनल को पिछले एक माह में करीब एक करोड़ व्यूज मिले। लोगों ने इस चैनल को रोजाना तीन लाख से अधिक बार देखा है। करीब 22 लाख साप्ताहिक व्यूवर के साथ यह चैनल भाजपा दिल्ली से आगे रहा। 

इसे रोजाना 634 और हर हफ्ते करीब 4,500 नए लोगों ने सब्सक्राइब किया है। वहीं, भाजपा को भी इसी अवधि में छह लाख बार देखा गया और पिछले 30 दिनों में 1,800 नए सब्सक्राइबर उनके चैनल को मिले। हालांकि, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस का कोई अलग से चैनल नहीं है।

जितने अधिक पोस्ट, उतने बढ़े फॉलोअर
राजनीतिक कंटेंट को लेकर यूजर में मशहूर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पिछले एक माह भाजपा के नाम रहा। भाजपा को अधिक पोस्ट शेयर करने पर अधिक फायदा भी हुआ। पार्टी के दिल्ली वाले पेज से 1,619 पोस्ट साझा की गईं। उसके बदले पेज से इसी अवधि में 5,299 नए फॉलोअर जुड़े। 

 

भाजपा इस प्लेटफॉर्म पर रोजाना करीब 50 पोस्ट कर रही है। दूसरी ओर आप ने दिल्ली ने 1,114 पोस्ट किए औ उन्हें 1,540 फॉलोअर मिले। इसी तरह कांग्रेस को 605 पोस्ट साझा करने के बदले 1,520 नए फॉलोअर मिले।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed