फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Election 2025 Ramesh Bidhuri said Atishi is roaming streets of Delhi like a deer

Delhi Election 2025: 'हिरनी के जैसे घूम रही हैं आतिशी', चुनाव में फिर बिगड़े रमेश बिधूड़ी के बोल

Wed, 15 Jan 2025 03:37 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 15 Jan 2025 03:37 PM IST
सार

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के बीच कालकाजी से भाजपा के उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने कहा कि आतिशी दिल्ली की सड़कों पर हिरनी की तरह घूम रही हैं। 

विज्ञापन
Delhi Election 2025 Ramesh Bidhuri said Atishi is roaming streets of Delhi like a deer
रमेश बिधूड़ी और सीएम आतिशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के बीच सियासी बयानबाजी जारी है। एक बार फिर कालकाजी से भाजपा के उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी का विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि आतिशी दिल्ली की सड़कों पर हिरनी की तरह घूम रही हैं। इस बयान के आने के बाद चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन


जानकारी के लिए बता दें कि कालकाजी विधानसभा से रमेश बिधूड़ी ने आज नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है।  नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद भाजपा प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी ने कहा कि यहां कोई लड़ाई नहीं है। यहां बहुत बड़ी सत्ता विरोधी लहर है। लोगों ने आतिशी को विदाई दे दी है। उनके नामांकन के समय कालकाजी से 50 लोग भी नहीं थे। हम राजनीति में लोगों की सेवा करने आए हैं। अरविंद केजरीवाल की तरह झूठ बोलकर सीएम बनने नहीं आए। 
विज्ञापन

 


कालकाजी की जनता परेशान: रमेश बिधूड़ी
कालकाजी विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद कहा कि यहां मुद्दे सड़क संपर्क, पानी के मुद्दे, सीवरेज के हैं। गोविंदपुरी और कालकाजी के लोग पिछले चार सालों से जिन 'आप-दा' से परेशान हैं। हम उन मुद्दों को उठाएंगे। हम चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं ताकि लोग अपने अधिकारों का लाभ उठा सकें। दिल्ली को 'आप-दा' से मुक्त कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed