फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi election 2025 Rahul did not attend proposed rally in Delhi due to ill health

Delhi Election 2025: सदर बाजार की जनसभा में नहीं पहुंचे राहुल गांधी, देवेंद्र यादव ने जनता को बताई वजह

Wed, 22 Jan 2025 09:05 PM IST
अनुज कुमार एजेंसी, दिल्ली
एजेंसी, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 22 Jan 2025 09:05 PM IST
सार

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली की सदर बाजार विधानसभा में होने वाली जनसभा में बुधवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी नहीं पहुंचे। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने वजह बताई। 

विज्ञापन
delhi election 2025 Rahul did not attend proposed rally in Delhi due to ill health
राहुल गांधी, नेता, कांग्रेस (फाइल फोटो) - फोटो : X / @RahulGandhi

विस्तार

दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी नेता प्रचार में जुटे हुए हैं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की आज दिल्ली के सदर बाजार में एक प्रस्तावित जनसभा थी। जिसमें वह नहीं पहुंचे। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस नेता राहुल गांधी अस्वस्थ होने की वजह से इस जनसभा में नहीं पहुंचे। यह जनसभा दिल्ली के सदर बाजार विधानसभा क्षेत्र में होनी थी। इस सीट से कांग्रेस ने अनिल भारद्वाज को उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन


लेकिन वहीं दूसरी तरफ इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन के पास कांग्रेस की एक जनसभा हुई। इस जनसभा को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव और पार्टी के कुछ अन्य नेताओं ने संबोधित किया। इसी जनसभा में देवेंद्र यादव ने जानकारी देते हुए कहा कि राहुल गांधी अस्वस्थ होने की वजह से जनसभा में नहीं पहुंच सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देवेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली में बीते 11 साल पहले एक बहुरूपिया फर्जीवाल आया था। उसने लोगों को विश्वास दिलाया कि वो बेहतर दिल्ली बनाएगा। उसी भावना में बहकर जनता ने केजरीवाल को चुना। लेकिन जिस केजरीवाल ने भ्रष्टाचार खत्म करने और लोकपाल लाने का वादा किया था। उस केजरीवाल ने काम के नाम पर सिर्फ दिखावा किया। 


आगे कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली की दिक्कतों को भूलकर सिर्फ अपना और अपने साथियों का भला करने में ध्यान लगाया। विलासिता में डूबकर जनता के साथ अन्याय किया। जो दिल्ली पूरे देश को दिशा दिखाती है, वो आज दिशाहीन हो गई है। आज नेता जी का महल तो है, लेकिन जनता दर-बदर है। जो दिल्ली कभी खुशहाल थी, वो आज बदहाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed