फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi election 2025 pm Modi interacted under Mera Booth Sabse Mazbo

Delhi Election 2025: 'शीशमहल जैसे घोटाले इनकी असलियत', पीएम ने आप पर किया तीखा हमला; जानें और क्या मुद्दे उठाए

Wed, 22 Jan 2025 10:05 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 22 Jan 2025 10:05 PM IST
सार

दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' संवाद कार्यक्रम के तहत संवाद किया। पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली में भाजपा की प्रचंड विजय संगठन और बूथ कार्यकर्ताओं की ताकत से संभव होगा। 

विज्ञापन
Delhi election 2025 pm Modi interacted under Mera Booth Sabse Mazbo
PM Modi Election Rally (File Photo) - फोटो : Youtube/BJP

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दिल्ली भाजपा कार्यकर्ताओं से ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के तहत संवाद किया। यह कार्यक्रम दिल्ली विधानसभा चुनाव के मध्य भाजपा कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने और बूथ स्तर पर संगठन की ताकत को मजबूत करने के लिए आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि दिल्ली में भाजपा की प्रचंड विजय संगठन और बूथ कार्यकर्ताओं की ताकत से संभव होगी।

विज्ञापन

पीएम मोदी ने आप पर किए तीखे हमले
प्रधानमंत्री मोदी ने आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए उसे ‘आप-दा’ करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि आप सरकार ने दिल्ली के लोगों से विश्वासघात किया है। दिल्ली की जनता को पानी नहीं मिलता, लेकिन शराब आसानी से मिल जाती है। शीशमहल जैसे घोटाले, झूठे वादे और भ्रष्टाचार आप सरकार की असलियत हैं। उन्होंने दावा किया कि आप और कांग्रेस दोनों ने दिल्लीवासियों को धोखा दिया है, लेकिन भाजपा सरकार बनने पर हर घर को साफ पानी पहुंचाने का अभियान शुरू होगा। प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं को दो मुख्य टास्क दिए। पहला, बूथ पर मत प्रतिशत बढ़ाकर पुराने रिकॉर्ड तोड़ने और दूसरा, प्रत्येक बूथ पर 50 प्रतिशत से अधिक मतों से जीत सुनिश्चित करना। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को 15-20 लोगों की टोली बनाकर 10-10 परिवारों से लगातार संपर्क करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं को पीएम मोदी ने दी ये सलाह
यह टोली भाजपा की नीतियों और घोषणाओं को लोगों के साथ साझा करेगी। मोदी ने पूर्वांचली मतदाताओं को जोड़ने पर भी जोर दिया और कहा कि आप सरकार ने आपदा के समय पूर्वांचल, बिहार और उत्तराखंड के लोगों को गुमराह कर दिल्ली से भगाने की कोशिश की थी। प्रधानमंत्री ने आप के झूठे वादों और भ्रष्टाचार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आप सरकार ने जनता के विश्वास को तोड़ा और गंदगी, टूटे नाले और पानी की समस्या जैसे मुद्दों पर कोई काम नहीं किया। कार्यकर्ताओं को सलाह दी कि वे ऐसी समस्याओं की तस्वीरें और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा करें ताकि जनता आप की सच्चाई से अवगत हो सके।

विज्ञापन

शीशमहल का मुद्दा भी उठाया
प्रधानमंत्री ने आप सरकार के शीशमहल मुद्दे को जनता के साथ धोखे का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल का ध्यान जनता की भलाई के बजाय अपने शीशमहल पर रहा। यह दिल्लीवासियों के साथ किए गए विश्वासघात का जीता-जागता उदाहरण है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आप अब दिल्लीवासियों की नजर में ‘आप वाले’ नहीं, बल्कि ‘आप-दा वाले’ बन चुके हैं। दिल्ली की जनता अब उनके झूठ और घोटालों को पहचान चुकी है। भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए जनता का समर्थन और विश्वास इस बार निर्णायक साबित होगा। उधर, प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में दिल्ली के लगभग 12600 बूथों पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय लोगों एवं कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री का संवाद सुना। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कई कार्यकर्ताओं से बात भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed