फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Election 2025 Enthusiasm to vote seen among women in Delhi

Delhi Election 2025: मजबूत सरकार के लिए आधी आबादी ने निभाई पूरी भागीदारी, महिलाओं में दिखा वोट डालने का जोश

Thu, 06 Feb 2025 09:06 AM IST
विजय पुंडीर रश्मि शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
रश्मि शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 06 Feb 2025 09:06 AM IST
सार

दिल्ली में करीब 72 लाख महिला वोटर हैं। इस चुनाव में मुस्लिम बहुल इलाकों समेत कई ग्रामीण इलाकों में महिलाएं मतदान की जिम्मेदारी निभाने में पीछे नहीं रहीं। ग्रामीण से लेकर शहरी इलाकों में महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाते हुए पहुंचीं।

विज्ञापन
Delhi Election 2025 Enthusiasm to vote seen among women in Delhi
दिल्ली विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकतंत्र को मजबूत करने और एक मजबूत सरकार के लिए आधी आबादी (महिलाओं) ने मतदान करने में अपनी पूरी भागीदारी निभाई। दिल्ली विधानसभा चुनाव में अलग-अलग इलाकों में मतदान केंद्रों पर वोट डालने को लेकर महिलाओं का अलग ही उत्साह देखने को मिला। लंबी लाइनें भी उनके वोट डालने के जोश को रोक नहीं पाई। आधी आबादी ने महिला सुरक्षा, शिक्षा, महंगाई, घर के बजट के नाम पर ईवीएम का बटन दबाया।

विज्ञापन


दिल्ली में करीब 72 लाख महिला वोटर हैं। इस चुनाव में मुस्लिम बहुल इलाकों समेत कई ग्रामीण इलाकों में महिलाएं मतदान की जिम्मेदारी निभाने में पीछे नहीं रहीं। ग्रामीण से लेकर शहरी इलाकों में महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाते हुए पहुंचीं। ग्रामीण इलाकों में तो महिलाओं ने घूंघट की आड़ में लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह किया। ग्रामीण इलाकों के कई मतदान केंद्रों पर महिलाएं गीत गाती हुई दिखाई दीं। वोट देकर मतदान केंद्रों से बाहर निकलीं महिलाओं ने चुटीले अंदाज में कहा कि मेरी मर्जी मैं चाहे किसी को भी वोट करूं। मेरे वोट देने में मेरी मर्जी चली है, परिवार की नहीं। हंसी ठिठोली करते हुए महिलाओं ने कहा कि परिवार का वोट इस बार हमने ही तय किया है। 
विज्ञापन


दिल्ली के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जागरूक वोटर की जिम्मेदारी निभाते हुए कई मतदान केंद्रों पर सुबह सवेरे ही पहुंच गई थीं, जबकि कई इलाकों में 11 बजे के बाद महिलाओं की संख्या ज्यादा रही। कई इलाकों में महिलाओं को अपने प्रत्याशी का पता नहीं था, बस उन्हें चुनाव चिन्ह का पता था, जिसके आधार पर उन्होंने वोट किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




कहा-प्रत्याशियों ने जो वादे किए हैं उन्हें निभाएं
कई महिलाओं ने कहा कि राज जिसका भी हो वह अच्छा हो, प्रत्याशियों ने जो वादे किए हैं उन्हें वह निभाएं, वादे केवल वादे बनकर न रह जाए। चाहे फिर किसी भी पार्टी की सरकार आए। पार्टियों ने अपने घोषणा पत्र में महिलाओं को सम्मान राशि देने की बात कही है क्या इस पर वोट किया है, इस पर महिलाओं ने कहा कि प्रत्याशियों ने जो वादे किए हैं वो केवल वादे हैं। जो हमें सही लगा उसे ही वोट दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed