फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Election 2025 AAP MP Raghav Chadha did road show in support of Shahdara candidate

Delhi Election 2025: आप सांसद राघव चड्ढा ने शाहदरा प्रत्याशी के समर्थन में किया रोड शो, जनता से मांगे वोट

Tue, 14 Jan 2025 07:21 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 14 Jan 2025 07:21 PM IST
सार

चुनावी जनसभा में बोलते हुए राघव चड्ढा ने कहा, 'यह सिर्फ एक रोड शो नहीं है, यह जनता की जीत का उत्सव है। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली ने हर क्षेत्र में प्रगति की है।

विज्ञापन
Delhi Election 2025 AAP MP Raghav Chadha did road show in support of Shahdara candidate
शाहदरा में आप सांसद राघव चड्ढा ने निकाला रोड शो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के शाहदरा विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद राघव चड्ढा ने रोड शो किया और और जनता को संबोधित किया। इस मौके पर आप के प्रत्याशी जितेंद्र सिंह शंटी ने अपना नामांकन दाखिल किया। रोड शो के दौरान कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने पार्टी के प्रति समर्थन दिखाया।

विज्ञापन

राघव चड्ढा ने रोड शो के दौरान जनता को संबोधित करते हुए कहा, 'आज का दिन शाहदरा के लिए ऐतिहासिक है। हमारे प्रत्याशी जितेंद्र सिंह शंटी ने नामांकन दाखिल किया है और यहां उमड़ा जनसैलाब यह साबित करता है कि शाहदरा की जनता एक बार फिर अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्व में आप सरकार को चुनने के लिए तैयार है।' 

विज्ञापन

रोड शो नहीं, बल्कि जनता की जीत का उत्सव
चुनावी जनसभा में बोलते हुए राघव चड्ढा ने कहा, 'यह सिर्फ एक रोड शो नहीं है, यह जनता की जीत का उत्सव है। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली ने हर क्षेत्र में प्रगति की है। जितेंद्र सिंह शंटी शाहदरा के हर नागरिक की आवाज बनेंगे और यहाx के विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।' उन्होंने आगे कहा, आप सरकार ने जिस तरह जनता की समस्याओं को हल किया है, वह इसे दूसरी सरकारों से अलग बनाता है। आप का हर प्रत्याशी जनता की आवाज है। आम आदमी पार्टी का उद्देश्य दिल्ली के हर नागरिक को विकास, सुरक्षा और बेहतर सुविधाएं देना है'।

चुनाव आप और भाजपा के बीच
राघव चड्ढा के मुताबिक, 'चुनाव में मुकाबला आम आदमी पार्टी (आप) और भाजपा के बीच है। उन्होंने कहा, चुनाव आयोग को उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए जो खुलेआम पैसे और सोना आदि बांट रहे हैं। उन्होंने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों की जरूरतों पर जोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed