{"_id":"678604e5d6cb894b1e0daa80","slug":"delhi-election-2025-aap-candidate-atishi-filed-nomination-from-kalkaji-assembly-constituency-today-2025-01-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi Election 2025: CM आतिशी ने दाखिल किया नामांकन, कालकाजी विधानसभा सीट से हैं 'आप' की उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Election 2025: CM आतिशी ने दाखिल किया नामांकन, कालकाजी विधानसभा सीट से हैं 'आप' की उम्मीदवार
Tue, 14 Jan 2025 12:02 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 14 Jan 2025 12:02 PM IST
सार
Delhi Vidhan Sabha Election 2025: आप प्रत्याशी और मुख्यमंत्री आतिशी ने कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन कर दिया है। मनीष सिसोदिया ने कहा कि यह सिर्फ एक चुनाव नहीं, बल्कि दिल्ली के हर परिवार की बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य के लिए साझा लड़ाई है।
विज्ञापन
सीएम आतिशी ने दाखिल किया नामांकन
- फोटो : एएनआई
विस्तार
कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी (आप) की प्रत्याशी और मुख्यमंत्री आतिशी ने मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया। इससे पहले बीते सोमवार को नामांकन रैली की, लेकिन बिना पर्चा भरे लौट गईं थी। वह देरी से नामांकन करने पहुंची थी, इसलिए वापस जाना पड़ा।
विज्ञापन
#WATCH दिल्ली की मुख्यमंत्री और कालकाजी विधानसभा सीट से AAP की उम्मीदवार अतिशी ने विधानसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। pic.twitter.com/onk7sMhcoe
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 14, 2025
विज्ञापन
आतिशी के रोड शो में सिसोदिया रहे मौजूद
बीते सोमवार को ही पहले उन्होंने कालकाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की और गिरी नगर गुरुद्वारा में मत्था टेका था। उसके बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ करीब डेढ़ किमी का मेगा रोड शो किया, जो आनंद माई मार्ग पर खत्म हुआ। रैली में कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से बड़ी तादाद में लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
इस दौरान सिसोदिया ने कहा कि यह सिर्फ एक चुनाव नहीं है, बल्कि दिल्ली के हर परिवार की बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य के लिए साझा लड़ाई है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए उन्हें 40 लाख रुपये चाहिए थे, वो दिल्ली और देशभर से करीब 350 लोगों ने डोनेट कर दिए हैं।
सीएम आतिशी ने कहा कि उन्होंने कालका माता से प्रार्थना की है कि उनका आशीर्वाद कालकाजी और दिल्ली के लोगों पर बना रहे। भरोसा है कि पिछले 5 साल में इस विधानसभा में जितना काम किया है, माता का आशीर्वाद मुझ पर बना रहेगा।
डेढ़ किमी लंबा किया रोड शो
गिरी नगर गुरुद्वारे में मत्था टेकने के बाद सीएम आतिशी मेगा रोड शो पर निकलीं। इस दौरान गिरी नगर गुरुद्वारा से रोड शो शुरू हुआ और सी-लाल चौक मां आनंद माई मार्ग पर खत्म हुआ।लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबे रोड शो में समर्थकों का जन सैलाब उमड़ पड़ा।