{"_id":"5e431dab8ebc3ee5be4c8d22","slug":"delhi-election-2020-result-bjps-eight-mlas-who-fought-in-aaps-storm-and-won-their-seat","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi BJP Winners: 'आप' की आंधी में कौन हैं भाजपा के 8 सूरमा, जिन्हें सीधी टक्कर के बाद भी मिली जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi BJP Winners: 'आप' की आंधी में कौन हैं भाजपा के 8 सूरमा, जिन्हें सीधी टक्कर के बाद भी मिली जीत
Wed, 12 Feb 2020 04:48 PM IST
योगेश साहू
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: योगेश साहू
Updated Wed, 12 Feb 2020 04:48 PM IST
सार
आप से सीधी टक्कर के बाद भाजपा ने जीती आठ सीट
कांग्रेस महज गांधी नगर विधानसभा सीट पर दिखा पाई कमाल
विज्ञापन
दिल्ली मैं बीजेपी विधानसभा चुनाव के विजेता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भले ही भाजपा महज 8 सीट पर सिमट गई है, लेकिन जिन विधानसभा सीटों पर जीत हुई है वहां भी सीधी टक्कर आप प्रत्याशियों से रही। सभी आठ विधानसभा में गांधी नगर विधानसभा को छोड़ दें तो कांग्रेस 2 से 3 प्रतिशत वोट पर ही अपना अधिकार जमा सकी।
विज्ञापन
राजनीतिक विश्लेषक भले ही कह रहे हैं कि कांग्रेस चुनाव ठीक से लड़ती तो भाजपा और बेहतर स्थिति में रहती, परंतु जिन विधानसभा सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है वहां कांग्रेस प्रत्याशियों को ज्यादा मतदान नहीं हुआ। गांधी नगर की बात करें तो यहां कांग्रेस ने बेहतर प्रदर्शन कर 21 हजार से अधिक वोट हासिल किए। हालांकि, विश्वास नगर, लक्ष्मीनगर, घोंडा, रोहिणी, रोहताश नगर, बदरपुर और करावल नगर विधानसभा सीटों पर कांग्रेस के पाले में काफी कम वोट गए।
विज्ञापन
स्टार प्रचारकों में टॉप पर रहे प्रधानमंत्री
दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो रैली की। पहली पूर्वी कड़कड़डूमा में हुई। यहां प्रधानमंत्री ने दो लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के लिए रैली की थी। इस रैली के प्रभाव की बात करें तो 20 विधानसभा में 6 विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने जीत का परचम लहराया है। प्रधानमंत्री की दूसरी रैली दक्षिणी व उत्तर-पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के लिए हुई।
विज्ञापन
इस क्षेत्र में एक-एक विधानसभा सीट ही भाजपा जीत सकी। कांग्रेस से प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने कोंडली, जंगपुरा, संगम विहार और चांदनी चौक में रैलियां की। बावजूद, कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली। यहां तक कि पार्टी प्रत्याशी अपनी जमानत भी नहीं बचा सके।
इन सीटों पर किसने दी किसको टक्कर
- 1. लक्ष्मी नगर- इस सीट पर कांटे की टक्कर देखने को मिली। हालांकि ये सीट बीजेपी के नाम रही। बीजेपी के अभय वर्मा ने आम आदमी पार्टी के नितिन त्यागी को हराया। अभय को 65,462 मत मिले जबकि नितिन त्यागी को 64629 मत मिले।
- 2. विश्वास नगर- भाजपा ने 2015 के चुनाव में ये सीट जीती थी। ओम प्रकाश शर्मा लगातार दूसरी बार यहां से जीतने में कामयाब रहे। पिछली बार वे करीब दस हजार वोट से जीते थे। जबकि इस बार उन्होंने आम आदमी पार्टी के दीपक सिंघला को 16,457 वोटों से हराया।
- 3. रोहताश नगर- बीजेपी ने इससे सीट को आम आदमी पार्टी से छीन लिया है। भाजपा के जीतेंद्र महाजन ने आम आदमी पार्टी की सरिता सिंह को हराया है।
- 4. गांधी नगर- इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के अनिल कुमार वाजपेयी ने आम आदमी पार्टी के नवीन चौधरी को हरा दिया है। बता दें कि अनिल कुमार वाजपेयी 2015 में आम आदमी पार्टी के टिकट पर इस सीट से चुनाव जीते थे।
इन सीटों पर इनके बीच रहा कड़ा मुकाबला
- 5. घोंडा- बीजेपी के अजय महावर ने ये सीट आम आदमी पार्टी से छीन ली है। पिछली बार चुनाव जीतने वाले श्रीदत्त शर्मा अपनी सीट नहीं बचा पाए थे। अजय महावर ने उन्हें 22 हजार से ज्यादा वोटों से हराया।
- 6. करावल नगर- यहां पिछली बार आम आदमी पार्टी के कपिल मिश्रा जीते थे। इस बार बीजेपी ने मोहन सिंह बिष्ट को चुनाव में उतारा और उन्होंने आम आदमी पार्टी के दुर्गेश पाठक को मात दी।
- 7. रोहिणी- भारतीय जनता पार्टी के विजेंद्र गुप्ता यह सीट बचाने में कामयाब रहे। उन्होंने आम आदमी पार्टी के राजेश नामा बंसीवाला को करीब 12 हजार वोटों से मात दी।
- 8. बदरपुर- भारतीय जनता पार्टी के रामवीर सिंह बिधुड़ी ने इस सीट पर काफी कम वोटों के अंतर से आप के राम सिंह नेताजी को हराया है। इससे पहले 2015 में इस सीट पर आम आदमी पार्टी के नारायण दत्त शर्मा को जीत मिली थी।