फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi election 2020 live updates mahabal mishra son congress ex mla join aap read all

चुनाव से पहले कांग्रेस में भगदड़ : तीन पूर्व विधायकों ने छोड़ा हाथ का साथ, आप में शामिल

Mon, 13 Jan 2020 03:00 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 13 Jan 2020 03:00 PM IST
विज्ञापन
delhi election 2020 live updates mahabal mishra son congress ex mla join aap read all
आम आदमी पार्टी में शामिल हुए कांग्रेसी नेता - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली चुनाव से पहले प्रदेश कांग्रेस में भगदड़ मच गई है। हाल में ही कांग्रेस के दो पूर्व विधायकों ने आम आदमी पार्टी (आप) की सदस्यता ली थी। इस कड़ी में सोमवार को पूर्व सांसद के बेटे के साथ एक अन्य पूर्व विधायक आप में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इनको पार्टी की सदस्यता दिलाई। 

विज्ञापन


माना जा रहा है कि चुनाव से ठीक पहले पाला बदलने वाले नेताओं का टिकट भी मिल सकता है। हालांकि आप इससे इनकार कर रही है। वहीं, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि वह दिन दूर नहीं जब दिल्ली के दो करोड़ लोग आप के सदस्य होंगे।
विज्ञापन


इससे पहले बदरपुर से दो बार विधायक रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राम सिंह और पूर्व सांसद महाबल मिश्र के बेटे विनय कुमार मिश्र को केजरीवाल ने आप की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया व सांसद संजय सिंह भी थे। दोनों नेताओं के साथ कई पूर्व पार्षद भी आप में शामिल हुए। गौरतलब है कि इससे पहले कांग्रेस के दो पूर्व विधायक प्रह्लाद साहनी और शोएब इकबाल आप में शामिल हो चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, दोनों नेताओं को आप की सदस्यता दिलाते वक्त अरविंद केजरीवाल ने उम्मीद जताई कि इन लोगों के शामिल होने से दिल्ली में पार्टी संगठन को और मजबूती मिलेगी। केजरीवाल ने कहा कि पांच साल में आप सरकार ने काम के बदौलत सबका दिल जीता है। 


ये नेता आप में हुए शामिल

राम सिंह के साथ हेमचंद गोयल, रत्नेश भाटी ( अध्यक्ष जिला युवा कांग्रेस), पवन कुमार ( निगम पार्षद, बदरपुर), शिवेंद्र नागर ( डेलीगेट, कांग्रेस प्रदेश कमेटी), राजेश कुमार और संजय प्रधान।   विनय कुमार मिश्रा के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य लल्लन शर्मा। रोहिणी से पार्षद जय भगवान उपकार।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed