फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Election 2020 kejriwal attacks opposition smartly before nomination on 21 january

नामांकन से पहले केजरीवाल का ट्वीट- एक तरफ विपक्ष, एक तरफ बिजली, पानी, स्कूल...

Tue, 21 Jan 2020 10:29 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 21 Jan 2020 10:29 AM IST
विज्ञापन
Delhi Election 2020 kejriwal attacks opposition smartly before nomination on 21 january
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

रोड शो में फंसे केजरीवाल 20 जनवरी को नामांकन नहीं कर पाए थे, जिसके चलते वह आज(21 जनवरी) अंतिम दिन अपना नामांकन भरेंगे। इससे पहले उन्होंने सुबह-सुबह एक ट्वीट कर विपक्ष पर हमला बोलते हुए बताया कि उनमें और बाकियों में क्या अंतर है।

विज्ञापन


केजरीवाल ने ट्वीट किया, 'एक तरफ- भाजपा, जेडीयू, एलजेपी, जेजेपी, कांग्रेस, आरजेडी.... दूसरी तरफ- स्कूल, अस्पताल, पानी, बिजली, फ्री महिला यात्रा, दिल्ली की जनता... मेरा मकसद है- भ्रष्टाचार हराना और दिल्ली को आगे ले जाना... उनका सबका मकसद है - मुझे हराना'।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन



कल रोड शो में बोले थे केजरीवाल- 20 दिन में हर घर तक पहुंचना है
अरविंद केजरीवाल ने बताया कि पांच सालों में हमने दिल्ली को सुधारने के लिए खूब मेहनत की है। अब अगले पांच साल की तैयारी है। आज उसी की यात्रा शुरू हुई है। सुबह उठकर पूजा की। भगवान शिवजी से आशीर्वाद लिया। उसके बाद वाल्मीकि मंदिर गए।

भगवान वाल्मीकि से आशीर्वाद लिया और इसके बाद हनुमान जी से आशीर्वाद लिया कि आने वाले पांच साल भी उतने ही अच्छे बीतेंगे, जितने अच्छे पिछले पांच साल बीते। केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं का सलाह दी कि चुनाव में सिर्फ 20 दिन बचे हैं। घर-घर जाकर लोगों से हाथ जोड़कर अपील करनी है कि 8 फरवरी को झाड़ू पर ही वोट दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed