05:27 PM, 18-Jan-2020
आदर्श शास्त्री कांग्रेस में शामिल
द्वारका से आप विधायक और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पोते आज कांग्रेस में शामिल हो गए। इस बार आप ने उनका टिकट काट दिया था।
03:53 PM, 18-Jan-2020
राजेंद्र पाल गौतम ने भरा नामांकन
आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी राजेंद्र पाल गौतम ने नामांकन भरा।
03:51 PM, 18-Jan-2020
सत प्रकाश राणा ने भरा नामांकन
आज भाजपा उम्मीदवार सत प्रकाश राणा ने पालिका भवन में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने दिल्ली में अवैध कॉलोनियां पास कराके जो एतिहासिक फैसला लिया है वह आम आदमी के हक में हैं।
10:52 AM, 18-Jan-2020
राघव चड्ढा ने नामांकन करने से पहले किया मंदिर गुरुद्वारे में दर्शन
दिल्ली के राजेंद्र नगर विधानसभा सीट से आप प्रत्याशी राघव चड्ढा आज अपना नामांकन भरेंगे। इससे पहले उन्होंने अपने परिवार के साथ मंदिर और गुरुद्वारे में पूजा-अर्चना की।
10:49 AM, 18-Jan-2020
करण सिंह तंवर को टिकट न मिलने पर नड्डा के घर के बाहर प्रदर्शन
भाजपा नेता करण सिंह तंवर को टिकट न मिलने के कारण आज उनके समर्थक भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं।
10:37 AM, 18-Jan-2020
सोनिया गांधी के निवास के बाहर टिकट बंटवारे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के घर के बाहर शनिवार सुबह कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया। यहां पटेल नगर और करावल नगर विधानसभा क्षेत्र से कार्यकर्ता पहुंचे हैं और टिकट बंटवारे को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
10:26 AM, 18-Jan-2020
कांग्रेस के सीईसी की बैठक जारी
आम आदमी पार्टी और भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है लेकिन अभी तक कांग्रेस के उम्मीदवारों का नाम सामने नहीं आ पाया है। इसे लेकर कांग्रेस के सीईसी की बैठक शुक्रवार के बाद आज शनिवार को भी जारी है। उम्मीद की जा रही है कि आज उम्मीदवारों के नाम की घोषणा हो सकती है।
10:20 AM, 18-Jan-2020
Delhi Election 2020: चुनाव से पहले आप को झटका, आदर्श शास्त्री कांग्रेस में शामिल
शनिवार को गांधी नगर विधान सभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के 100 से अधिक पदाधिकारी अपना इस्तीफा देने भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालाय पहुंचे हैं। इनका विरोध हैकि पार्टी ने अपने कैंडिडेट को छोड़कर आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक अनिल वाजपेयी को टिकट क्यों दिया।