फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Election 2020: चुनाव से पहले आप को झटका, आदर्श शास्त्री कांग्रेस में शामिल

Sat, 18 Jan 2020 05:28 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 18 Jan 2020 05:28 PM IST
खास बातें

शनिवार को गांधी नगर विधान सभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के 100 से अधिक पदाधिकारी अपना इस्तीफा देने भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालाय पहुंचे हैं। इनका विरोध हैकि पार्टी ने अपने कैंडिडेट को छोड़कर आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक अनिल वाजपेयी को टिकट क्यों दिया। इसके साथ ही कांग्रेस में टिकट बंटवारे के लिए सीईसी की बैठक चल रही है। जानिए दिनभर की सभी अपडेट...

विज्ञापन
Delhi Election 2020: bjp more than 100 office bearer reach head office for resignation aap congress
दिल्ली कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

05:27 PM, 18-Jan-2020

आदर्श शास्त्री कांग्रेस में शामिल

द्वारका से आप विधायक और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पोते आज कांग्रेस में शामिल हो गए। इस बार आप ने उनका टिकट काट दिया था।
03:53 PM, 18-Jan-2020

राजेंद्र पाल गौतम ने भरा नामांकन

आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी राजेंद्र पाल गौतम ने नामांकन भरा।
विज्ञापन
03:51 PM, 18-Jan-2020

सत प्रकाश राणा ने भरा नामांकन

आज भाजपा उम्मीदवार सत प्रकाश राणा ने पालिका भवन में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने दिल्ली में अवैध कॉलोनियां पास कराके जो एतिहासिक फैसला लिया है वह आम आदमी के हक में हैं।
10:52 AM, 18-Jan-2020

राघव चड्ढा ने नामांकन करने से पहले किया मंदिर गुरुद्वारे में दर्शन

दिल्ली के राजेंद्र नगर विधानसभा सीट से आप प्रत्याशी राघव चड्ढा आज अपना नामांकन भरेंगे। इससे पहले उन्होंने अपने परिवार के साथ मंदिर और गुरुद्वारे में पूजा-अर्चना की।
10:49 AM, 18-Jan-2020

करण सिंह तंवर को टिकट न मिलने पर नड्डा के घर के बाहर प्रदर्शन

भाजपा नेता करण सिंह तंवर को टिकट न मिलने के कारण आज उनके समर्थक भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं।
10:37 AM, 18-Jan-2020

सोनिया गांधी के निवास के बाहर टिकट बंटवारे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के घर के बाहर शनिवार सुबह कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया। यहां पटेल नगर और करावल नगर विधानसभा क्षेत्र से कार्यकर्ता पहुंचे हैं और टिकट बंटवारे को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
10:26 AM, 18-Jan-2020

कांग्रेस के सीईसी की बैठक जारी

आम आदमी पार्टी और भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है लेकिन अभी तक कांग्रेस के उम्मीदवारों का नाम सामने नहीं आ पाया है। इसे लेकर कांग्रेस के सीईसी की बैठक शुक्रवार के बाद आज शनिवार को भी जारी है। उम्मीद की जा रही है कि आज उम्मीदवारों के नाम की घोषणा हो सकती है।
10:20 AM, 18-Jan-2020

Delhi Election 2020: चुनाव से पहले आप को झटका, आदर्श शास्त्री कांग्रेस में शामिल

शनिवार को गांधी नगर विधान सभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के 100 से अधिक पदाधिकारी अपना इस्तीफा देने भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालाय पहुंचे हैं। इनका विरोध हैकि पार्टी ने अपने कैंडिडेट को छोड़कर आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक अनिल वाजपेयी को टिकट क्यों दिया।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed