फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Election 2020: AAP BJP Congress manifesto and promises

Delhi Election 2020: आप-भाजपा-कांग्रेस के घोषणापत्र में वादों की झड़ी, किसके पिटारे में क्या है

Fri, 07 Feb 2020 02:38 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Fri, 07 Feb 2020 02:38 PM IST
विज्ञापन
Delhi Election 2020: AAP BJP Congress manifesto and promises
Delhi election 2020
दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान 8 फरवरी को होगा। चुनाव प्रचार के दौरान सबसे पहले भाजपा ने संकल्प पत्र जारी किया, इसके बाद दो फरवरी को कांग्रेस ने भी अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। 4 फरवरी को आम आदमी पार्टी ने घोषणापत्र जारी करते हुए वादों का पिटारा खोला। 
विज्ञापन


जहां कांग्रेस ने रोजगार से लेकर बिजली-पानी में सब्सिडी जैसे मुद्दों पर वादों की झड़ी लगाई है वहीं, भाजपा ने भी अपने संकल्प पत्र में गरीबों को दो रुपये किलो आटा जैसे कई वादे गिनाए हैं। वहीं, आप ने मुफ्त बिजली-पानी का वादा दोहराते हुए कुछ नए वादे किए हैं। आइए जानते हैं कि किसने किस तरह के वादे किए हैं।
विज्ञापन

 
आप का घोषणापत्र भाजपा का घोषणापत्र कांग्रेस का घोषणापत्र
जहां झुग्गी वहां मकान मिलेगा गरीबों को दो रुपये किलो आटा  300 यूनिट तक मुफ्त होगी बिजली 
तारों के जंजाल से मुक्ति मिलेगी 10 नए कॉलेज, 200 नए स्कूल  सरकारी नौकरियों में 33% महिला आरक्षण 
दिल्ली जनलोकपाल बिल पास कराएंगे   9वीं कक्षा छात्राओं को साइकिल  ट्रांसजेंडरों के लिए शीला पेंशन योजना 
गरीबों के लिए राशन की डोर स्टेप डिलीवरी कॉलेज छात्राओं को इलेक्ट्रिक स्कूटी    स्नातकों को हर महीने 5,000 रुपये भत्ता 
10 लाख बुजुर्गों को मुफ्त तीर्थ यात्रा   गरीब बेटी की शादी पर 51 हजार रुपये उपहार  छह महीने में बेहतरीन लोकपाल बिल लाएंगे 
देशभक्ति पाठ्यक्रम की शुरुआत होगी   कम से कम 10 लाख बेरोजगारों को रोजगार  पांच नए सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल बनाएंगे  
साफ सुथरी यमुना और दिल्ली गरीब लड़की को 21 साल में 2 लाख रुपये  नागरिकों को इमरजेंसी हेल्थ व एम्बुलेंस सुविधा 
24 घंटे खुली रहेगी दिल्ली  नई अधिकृत कॉलोनियों के लिए डेवलपमेंट बोर्ड दिल्ली में न एनआरसी न एनपीआर लागू होगा 
 


आप के घोषणापत्र में ये वादे
  • हर बच्चे को अच्छी शिक्षा मिलेगी
  • हर व्यक्ति को स्वस्थ रहने की सुविधा
  • हर व्यक्ति को शुद्ध पानी मिलेगी
  • 24 घंटे बिजली मिलेगी
  • तारों के जंजाल से मुक्ति मिलेगी
  • प्रदूषण में एक तिहाई कमी
  • साफ सुथरी यमुना और दिल्ली
  • गली-गली में स्ट्रीट लाइट
  • कच्ची कॉलोनियों में सुविधाएं
  • जहां झुग्गी वहां मकान मिलेगा
  • दिल्ली जनलोकपाल बिल पास कराने के लिए होगा काम
  • दिल्ली स्वराज बिल के लिए केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम करेंगे
  • गरीब आदमी के लिए राशन की डोर स्टेप डिलीवरी
  • 10 लाख बुजुर्गों को मुफ्त तीर्थ यात्रा कराएगी सरकार
  • देशभक्ति पाठ्यक्रम की शुरुआत करेगी सरकार
  • युवाओं के लिए अंग्रेजी और पर्सनालिटी डेवलपमेंट की क्लास होगी
  • मेट्रो लाइनों का विस्तार किया जाएगा
  • केंद्र के साथ मिलकर यमुना रिवर साइड का विकास किया जाएगा
  • सड़कों के सौंदरीकरण के लिए पायलट प्रोजेक्ट की शुरूआत एक साल के अंदर की जाएगी
  • नए सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी
  • ड्यूटी के वक्त सफाई कर्मचारी की मौत होने पर परिवार को एक करोड़ का मुआवजा मिलेगा
  • व्यापारियों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे
  • दिल्ली के बाजारों और औद्योगिक क्षेत्र का विकास करेंगे
  • व्यापारियों के पुराने वैट मामलों का निस्तारण किया जाएगा
  • दिल्ली को 24 घंटे की मेहमान नवाजी वाला शहर बनाया जाएगा
  • घर में रहने वाली महिलाओं के रोजकार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे

भाजपा के संकल्प पत्र में ये वादे
  • दिल्ली में 10 नए कॉलेज और 200 नए स्कूल।
  • नौवीं कक्षा के छात्रों को साइकिल देने का वादा।
  • कॉलेज जाने वाली छात्राओं को इलेक्ट्रिक स्कूटी।  
  • गरीब विधवा की बेटी की शादी के लिए 51 हजार रुपये उपहार।
  • पांच वर्ष के कार्यकाल में कम से कम 10 लाख बेरोजगारों को रोजगार।
  • दिल्ली को भ्रष्टाचार मुक्त पारदर्शी सरकार।
  • गरीबों को दो रुपये किलो आटा।
  • नई अधिकृत कॉलोनियों के विकास के लिए कॉलोनी डेवलपमेंट बोर्ड, विकास को प्राथमिकता।
  • गरीबों की लड़की का अकाउंट 21 साल में 2 लाख रुपये।
  • कूड़े का पहाड़ होगा खत्म।  
  • तीन से पांच साल में टैंकर मुक्त दिल्ली, नल से जल।
  • मौजूदा सरकार में दी जा रही बिजली-पानी सब्सिडी जारी रहेगी।
कांग्रेस के घोषणापत्र में ये वादे
  • 300 यूनिट तक मुफ्त होगी बिजली, 300-400 यूनिट तक बिजली इस्तेमाल करने पर 50% की छूट।
  • 20 हजार लीटर तक पानी मुफ्त। इससे कम खर्च करने पर 30 पैसा/लीटर का कैशबैक मिलेगा।
  • सरकारी नौकरियों में 33% महिला आरक्षण।
  • ट्रांसजेंडरों के लिए शीला पेंशन योजना के तहत 5,000 रुपये प्रति महीना का प्रावधान।
  • स्नातकों को हर महीने 5,000 रुपये और परा स्नातकों को 7,500 रुपये बेरोजगारी भत्ता की योजना।
  • बीपीएल कोटे वाले परिवारों के एक सदस्य को स्टार्टअप के लिए 25 लाख रुपये की एकमुश्त राशि।
  • कुल बजट का 25 प्रतिशत पलूशन कंट्रोल करने में खर्च।
  • सरकार में आने के छह महीने बाद बेहतरीन लोकपाल बिल लाएंगे।
  • AIIMS जैसे पांच नए सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल बनाए जाएंगे।
  • नागरिकों को इमरजेंसी मेडिकल हेल्प व एम्बुलेंस की सुविधा।
  • सभी अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करेंगे और इन कॉलोनियों के कल्याण और बुनियादी ढांचे को सुधारने के लिए पांच साल में 35,000 करोड़ खर्च करेंगे।
  • नागरिकता कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। अगर सरकार बनी तो दिल्ली में न तो एनआरसी लागू होगा न एनपीआर का काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed