फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Election Results LIVE: AAP heading towards clean sweep in Delhi

दिल्ली में बस AAP, AAP और AAP, बाकी सबका सूपड़ा साफ

Sun, 22 Feb 2015 08:58 PM IST
Updated Sun, 22 Feb 2015 08:58 PM IST
विज्ञापन
Delhi Election Results LIVE: AAP heading towards clean sweep in Delhi

राम विलास पासवान ने अरविंद केजरीवाल को बधाई देते हुए कहा कि गरीबों को उनसे काफी उम्मीदें हैं, उम्मीद है, वे अपने वायदों पर खरे उतरेंगे।

विज्ञापन


इस बार दिल्ली में पार्टियों के लिए मतदान प्रतिशत चौंकाने वाले रहे। आप को इस बार 54.3 फीसदी वोट मिले। यानि आप को कुल 4840860 लोगों ने वोट किया। भाजपा को 32.2 प्रतिशत मतदान हुए। यानि भाजपा को 2869038 वोट मिले।
विज्ञापन


कांग्रेस को महज 9.7 फीसदी ही मत मिले। कांग्रेस के लिए कुल 864911 लोगों ने वोट दिया। वहीं, बसपा को 1.3 फीसदी, इनलो को 0.6 फीसदी, निर्दलीय उम्मीदवारों को 0.5 फीसदी, शिअद को 0.5 फीसदी वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल मिलाकर दिल्ली में आप 70 में से 67 सीटों पर जीत दर्ज कर रही है। वहीं भाजपा के हाथ 3 सीटें लगी हैं। लेकिन इसके बावजूद नोटा पर 0.4 फीसदी यानि 35749 वोट पड़े।

'न्योता मिलेगा तो जरूर शपथ ग्रहण समारोह में जाऊंगा'

Delhi Election Results LIVE: AAP heading towards clean sweep in Delhi

दिल्ली में बेहद शर्मनाक हार के बाद कांग्रेस नेता पीसी चाको ने कहा है कि अरविंद सिंह लवली, अजय माकन और मैं खुद इस हार के ‌लिए जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि उनकी नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि वे इस्तीफे की पेशकश करें।

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने दिल्ली में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर अरविंद केजरीवाल को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि अगर केजरीवाल उन्हें अपने शपथ ग्रहण समारोह का न्योता देते हैं तो वे जरूर वहां जाएंगे।

अब तक रुझानों में आप 52 सीटें जीत चुकी है। जबकि 15 पर आगे चल रही है। उधर, भाजपा ने भी तीन सीटों पर जीत दर्ज कर दी है। अब वह एक भी सीट पर आगे नहीं है।

शाजिया इल्मी किरण बेदी से उनके निवास पर मिलने पहुंची। उधर, दिल्ली में उत्सव मनाने के दौरान केजरीवाल के समर्थकों ने 50 साल केजरीवाल का नारा लगाया।

गोपाल राय को मिली बड़ी जीत

Delhi Election Results LIVE: AAP heading towards clean sweep in Delhi

आप के आदर्श शास्‍त्री ने द्वारका सीट जीती। हरि नगर में भी आप को जीत, यहां जगदीप सिंह ने बाजी मारी। पटेल नगर में आप के हजारी लाल चौहान ने भाजपा की कृष्‍णा तीरथ पर शानदार जीत दर्ज की।

आप के गोपाल राय को बाबरपुर में 75925 वोट मिले। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी पर शानदार 35000 वोटों से अधिक से जीत दर्ज की है।

आप के राजेश ऋषि जनकपुरी में शानदार जीत दर्ज करते हुए ससुर-दामाद दोनों को मात दी। उन्होंने जनकपुरी में अपने निकटम प्रतिद्वंदी भाजपा उम्मीदवार जगदीश मुखी को 24000 से अधिक वोटों से हराया।

गोकुलपुर में आप के फतेह सिंह ने जीत दर्ज की। सीलमपुर में आप के मो. इशराक ने बाजी मारी। कालकाजी में आप के अवतार सिंह जीत गए हैं। करवाल नगर में भी आप की शानदार जीत। 101865 वोटों के साथ कपिल शर्मा ने जीत दर्ज की।

सदर बाजार में कांग्रेस के सीएम उम्मीदवार अजय माकन को शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। यहां आप के सोमदत्त ने भाजपा के प्रवीण कुमार जैन को हराया। जबकि माकन तीसरे स्‍थान पर रहे।

आप के मोहिंडर गोयल ने भी 93470 वोटों के सा‌थ रिठाला सीट जीत ली है। दिल्ली कैंट से आप के सुरेंद्र सिंह ने बाजी मार ली है।

उधर, जीत के बाद मनीष सिसोदिया कहा कि यह जीत नहीं, बल्कि भरोसा है, जिस पर हमें खरा उतना होगा। जीत के बाद आप मुखिया अपने निवास कौशांबी स्थित गिरनार अपार्टमेंट पहुंच गए हैं। वहां उत्सव का माहौल है।

हार के लिए हाथ जोड़कर बेदी ने मांगी माफी

Delhi Election Results LIVE: AAP heading towards clean sweep in Delhi

हार के बाद किरण बेदी ने मीडिया के सामने खुलकर अपने विचार रखे। उन्होंने हाथ जोड़कर अपने कार्यकर्ताओं से अपने प्रदर्शन के लिए क्षमा मांगा। उन्होंने कहा कि जो विश्वास पार्टी ने उनपर दिखाया, वह उस पर खरी नहीं उतर पाईं।

इस मौके पर करीब आधे घंटे तक बोलते हुए बेदी ने कहा दिल्ली चुनावों उन्होंने अपना 'बेस्ट' दिया। फिलहाल अब केजरीवाल के पास मौका है, वह मेरी दिल्ली को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाएं। हालांकि उन्होंने आज भी दोहराया कि दिल्ली को चलाने के लिए धरने की नहीं, बल्कि गवर्नेंस से चलेगी।

एक सवाल में उन्होंने कहा कि हां वो भाजपा की समर्पित सदस्य हैं। उन्होंने ये भी कहा कि इस चुनाव में हार में मोदी की कोई भूमिका नहीं है, क्योंकि वे मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं थे।

उधर, अन्ना हजारे का कहना है कि मोदी की न तो कोई हवा थी, और न है। उनके मुताबिक मोदी के हारने का कारण उनकी नौ महीने की सरकार है। जिसमें उन्होंने जनता का विश्वास तोड़ा है।

भाजपा के गढ़ कृष्‍णानगर से किरण बेदी हारीं

Delhi Election Results LIVE: AAP heading towards clean sweep in Delhi

नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल जीते। उन्होंने भाजपा की नुपुर शर्मा को 25000 से अधिक वोटों से हराया।

कृष्‍णा नगर से भाजपा सीएम उम्मीदवार किरण बेदी 2476 वोटों से हार गईं। उन्हें आप उम्मीदवार एसके बग्गा ने हराया।

आप की अलका लांबा चांदनी चौक में जीतीं। उन्हें 36756 वोट मिले। उन्होंने भाजपा की सुमन कुमार गुप्ता को हराया।

आप के अजय दत्त अंबेडकर नगर में जीते। उन्हें 66632 वोट मिले। शकुर बस्ती से आप की सत्येंद्र जैन को मिली जीत। उन्हें 51530 वोट मिले।

मॉडल टाउन में आप के अखिलेशपति त्रिपाठी ने मारी बाजी। उन्हें 54628 वोट मिले। आप के नारायण दत्त ने भी बदरपुर सीट जीत ली। ‌बिजवास सीट भी आप के खाते में। कर्नल शेहरावत की जीत।

आप के वेद प्रकाश ने भी बवाना सीट जीत ली। उन्हें कुल 109259 वोट मिले। राजौरी गार्डेन में आप के जनरैल सिंह की जीत। तुगलकाबाद से आप के सही राम भी जीते।

रोहिणी में भाजपा के बिजेंद्र कुमार जीते। उन्हें 59866 वोट मिले। मुस्तफाबाद से भाजपा के जगदीश प्रधान को जीत।

जीत के बाद पहली बार बोले केजरीवाल

Delhi Election Results LIVE: AAP heading towards clean sweep in Delhi

नई ‌दिल्ली पर अरविंद केजरीवाल अपने नजदीकी प्रतिद्वंदी भाजपा की नुपुर शर्मा से करीब 25000 मतों से आगे चल रहे हैं। कृष्‍णा नगर में किरण बेदी अपने निकटम प्रतिद्वंदी आप के एसके बग्गा से 1085 वोटों से आगे चल रही हैं।

दिल्ली में शानदार जीत दर्ज करने के बाद जनता के सामने आए केजरीवाल ने अपने सधे हुए अंदाज में बातें रखीं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों ने सचमूच कमाल कर दिया। ये सच्चाई की जीत है। आज के परिणाम वाकई अद्भुत हैं। मैं दिल्ली जनता को सलाम करता हूं।

साथ ही केजरीवाल ने अपने विधायकों को चेतावनी देते हुए कहा कि कभी भी, जरा सा भी अहंकार मत करना। आज जो कांग्रेस, भाजपा की यह स्थिति अहंकार के चलते हुई है। अगर हमने भी ऐसा किया, तो जनता पांच साल बाद हमें ऐसा ही सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि इतना बड़ा बहुमत दिल्ली ने हमें दिया है। लेकिन अंदर एक डर भी लग रहा है।

इसी के साथ पहली बार केजरीवाल ने अपने परिवार के सदस्यों को भी मीडिया के लाया। उन्होंने कहा कि ये मेरी पत्नी हैं, ये कभी सामने नहीं आतीं, क्योंकि ये सरकारी दफ्तर में काम करती हैं। डर लगा रहता है कि सामने आने पर सरकार कोई एक्‍शन न ले ले।

उन्होंने कहा कि आज मैं इन्हें खींच के ले आया मैंने कहा चलो सरकार कुछ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि अगर उनकी पत्नी न होती तो इतना बड़ा आंदोलन संभव नहीं हो पाता। साथ ही उन्होंने अपने पिता को भी इंट्रोड्यूज किया और उनके आशीर्वाद को अपनी प्रेरणा बताया।

दिल्ली में शानदार जीत दर्ज करने के बाद अरविंद केजरीवाल एक अन्य बात कर चौंका दिया है। उन्होंने कहा कि अब वह 15 फरवरी के बजाय 14 फरवरी को ही शपथ लेंगे।

दिल्ली में आप क्लीन स्वीप की ओर

Delhi Election Results LIVE: AAP heading towards clean sweep in Delhi

दिल्ली में आम आदमी पार्टी क्लीन स्वीप ओर बढ़ रही है। अब तक के रुझानों के मुताबिक भाजपा विधानसभा में विपक्ष के तौर पर भी नहीं बैठ पाएगी।

अब तक के रुझानों में आप 65 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा महज 1 सीटों पर आगे है। इनलो को एक सीट मिल रही है। जबकि कांग्रेस को एक सीट भी नहीं मिल रही है।

भाजपा जिन चार सीटों पर आगे चल रही है, उनमें किरण बेदी की सीट कृष्‍णानगर, जगदीश प्रधान की सीट मुस्तफाबाद, बिजेंद्र कुमार की सीट रोहिणी और साहिब सिंह चौहान की सीट घोंडा है। हालांकि इनमें से किरण बेदी की उनके प्रतिद्वंदी एसके बग्गा के साथ कांटे की टक्कर चल रही है। दोनों के मतों का अंतर महज कुछ सौ वोटों का है।

भाजपा की शर्मनाक हार और किरण बेदी के लचर प्रदर्शन पर उनके पति बृज बेदी ने कहा है कि वह गवर्नेंस का एक उदाहरण पेश कर सकती थीं, लेकिन उनकी किस्मत ने साथ नहीं दिया।

काफी उतार-चढ़ाव के बाद एक बार फिर से किरण बेदी ने अपने निकटम प्रतिद्वंदी आप के एसके बग्गा को पछाड़ दिया है। वह कृष्‍णा नगर सीट पर आगे चल रही हैं।

मोदी ने किया केजरीवाल को फोन

Delhi Election Results LIVE: AAP heading towards clean sweep in Delhi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आप मुखिया अरविंद केजरीवाल को उनकी आश्चर्यचकित कर देने वाली जीत पर बधाई दी है। उन्होंने केजरीवाल को फोन किया और मिलकर काम करने की इच्छा जताई। कांग्रेस के सीएम उम्मीदवार अजय माकन ने भी केजरीवाल को जीत की बधाई दी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने भी केजरीवाल को बधाई दी है।




दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा बढ़ा दी है। पटेल नगर इलाके में पुलिस दस्ते भेज दिए गए हैं। साथ केजरीवाल के सुरक्षा के लिए कमांडो दस्ते लगाए जा रहे हैं।

सदर बाजार सीट पर आप उम्मीदवार सोमदत्त भाजपा के प्रवीण कुमार जैन से 14000 मतों से आगे हैं। जबकि कांग्रेस के सीएम उम्मीदवार अजय माकन तीसरे नंबर पर चल रहे हैं।

दिल्ली में शर्मनाक हार के अंदेशे में कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।

संगम विहार से आप के दिनेश मोहनिया बढ़त बनाए हुए हैं। इन्होंने पिछले साल हॉर्स ट्रेडिंग मामले में स्टिंग ऑपरेशन कर भाजपा को बैकफूट पर ढकेल दिया था।

किरण बेदी ने भी केजरीवाल को दी बधाई

Delhi Election Results LIVE: AAP heading towards clean sweep in Delhi

नरेंद्र मोदी व सतीश उपाध्याय के बाद भाजपा की सीएम उम्मीदवार किरण बेदी ने भी अरविंद केजरीवाल को उनकी अप्रत्याशित जीत की बधाई दी। साथ ही उन्होंने केजरीवाल को उनकी राजनीति के लिए सौ में सौ मार्क्स दिए।

भाजपा ने दिल्ली में शर्मनाक हार का ठीकरा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय के सिर फोड़ने का मन बना लिया है। अंदरखाने उन्हें अध्यक्ष पद से हटाने की चर्चा चल रही ही।

आप को मिल रही अविश्वसनीय जीत को देखते हुए केजरीवाल ने कहा है कि जीत ये जनता की जीत है। जनता का मुख्यमंत्री बनने का वादा करता हूं। घूसखोरी खत्म करना हमारी प्राथमिकता है। साथ ही वीआईपी कल्चर खत्म करने की भी पूरी कोशिश करूंगा।

समाज सेवी अन्ना हजारे ने दिल्ली चुनावों पर अपने विचार देते हुए कहा है कि यह मोदी की हार है। उम्मीद है इस बार अरविंद केजरीवाल गलतियां नहीं करेंगे।

भाजपा के गढ़ कृष्‍णानगर में भाजपा की सीएम उम्मीदवार किरण बेदी 3400 मतों से पिछड़ रही हैं। वहां आप के एसके बग्गा बढ़त बनाए हुए हैं।

सभी सीटों के रुझान आए, आप 59 सीटों पर आगे

Delhi Election Results LIVE: AAP heading towards clean sweep in Delhi

दिल्ली की सभी 70 सीटों के रुझान आ चुके हैं। इसमें सार्वाधिक नुकसान भारतीय जनता पार्टी को होता दिख रहा है। पिछली बार ने भाजपा ने 32 सीटों पर दर्ज की थी, लेकिन इस बार उसे महज 10 सीटों पर बढ़त मिल रही है। इस लिहाज से उसे 22 सीटों का नुकसान हो रहा है।

जब‌कि पिछली बार 28 सीट जीतने वाली आप 59 सीटों पर आगे चल रही है, उसे 31 सीटों का फायदा होते दिख रहा है। वहीं कांग्रेस का सुपड़ा साफ होता नजर आ रहा है। वह किसी भी सीट पर आगे नहीं है।

कांग्रेस के कार्यालय के सामने कुछ कार्यकर्ताओं ने नारा लगाया कि 'प्रियंका लाओ, कांग्रेस बचाओ'।

लक्ष्मी नगर में शुरुआती रुझानों में बढ़त बनाने के बाद कांग्रेस के डॉ. एके वालिया भाजपा के बीबी त्यागी से पिछड़ गए हैं। जबकि आप उम्मीदवार नितिन त्यागी तीसरे नंबर पर हैं।

जनकपुरी के रुझानों काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कई बार पिछड़ने के बाद एक बार फिर भाजपा के जगदीश मुखी आगे हो गए हैं।

जंगपुरा से भाजपा के उम्मीदवार एमएस धीर शुरुआती दौर में बढ़त बनाने के बाद पिछड़ गए थे। लेकिन उन्होंने एक‌ बार फिर से बढ़त बना ली है।

कृष्‍णा नगर में किरण बेदी पीछे

Delhi Election Results LIVE: AAP heading towards clean sweep in Delhi

दिल्‍ली की 70 में से 65 सीटों के रुझान आ गए हैं। इसमें आप को सार्वाधिक 46 सीटें मिलने का अनुमान जताया जा रहा है। भाजपा को 15 व कांग्रेस को 3 सीट मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

भाजपा के गढ़ कृष्‍णानगर से भाजपा की सीएम उम्मीदवार किरण बेदी आप के एसके बग्गा से पीछे हो गई हैं।

शुरुआती दौर में आगे रहने के बाद भाजपा के दिग्गज नेता जगदीश मुखी भी जनकपुरी में आप उम्मीदवार से पिछड़ गए हैं।

बाबरपुर आप के दिग्गज नेता गोपाल राय आगे चल रहे हैं। वह पिछली बार यहां से विधायक थे।

चांदनी चौक आप उम्मीदवार अलका लांबा अपने नजदीकी प्रतिद्वंदी व भाजपा उम्मीदवार से काफी आगे चल रहे हैं।

राजौरी गार्डेन में पाशा पलट गया है। यहां शिअद प्रत्याशी राजेंद्र सिरसा आगे हो गए हैं।

कृष्‍णा तीरथ अपनी सीट पर आगे

Delhi Election Results LIVE: AAP heading towards clean sweep in Delhi

ग्रेटर कैलाश में आप प्रत्याशी सौरभ भारद्वाज ने शुरुआती दौर में पिछड़ने के बाद एक बार फिर से आगे आ गए हैं। पिछली बार उन्होंने यहां जीत दर्ज की थी।

पटेल नगर की भाजपा उम्मीदवार कृष्‍णा तीरथ आगे चल रही हैं। उन्होंने चुनावों के ऐन पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन की थी।

उत्तम नगर से आप के नरेश बालियान आगे चल रहे हैं। चुनावों के दौरान उन पर अवैध शराब रखने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने इन्हें समन जारी किया था।

तुगलकाबाद से आप के उम्मीदवार सही राम आगे चल रहे हैं। चुनाव प्रचार में एक रैली ठीक पहले इनकी कार जला दी गई थी।

करावल नगर से आप के कपिल मिश्रा और घौंडा से आप के एचडी शर्मा आगे चल रहे हैं। साथ ही रोहताश नगर से आप की सरिता सिंह भी आगे चल रही हैं।

दिल्ली में आप कार्यालय में उत्सव का माहौल। कार्यकर्ता विशाल दादलानी के कंपोज किए गए गाने पांच साल केजरीवाल पर डांस कर रहे हैं।

बिजवासन से आप उम्मीदवार कर्नल देवेंद्र सहरावत आगे चल रहे हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव भी आप की सीट पर लड़ा था।

सदर बाजार से अजय माकन पीछे

Delhi Election Results LIVE: AAP heading towards clean sweep in Delhi

सदर बाजार से कांग्रेस के सीएम उम्मीदवार अजय माकन पीछे चल रहे हैं। उन्होंने कहा है कि अगर दिल्ली में कांग्रेस हारती है तो वे महासचिव पद से इस्तीफा दे देंगे।

दिल्ली के 42 सीटों के रुझान में आप 26 पर भाजपा 11 पर और कांग्रेस पांच सीटों पर आगे चल रही है।

मटिया महल से कांग्रेस उम्मीदवार शोएब इकबाल आगे चल रहे हैं। वह पिछली बार यहां से निर्दलीय विधायक थे।

द्वारका से आप उम्मीदवार व लाल बहादुर शास्‍त्री के पोते आदर्श शास्‍त्री से आगे चल रहे हैं। यहां कांग्रेस ने महाबल मिश्रा को टिकट दिया है, जो पूर्व सांसद हैं।

राजौरी गार्डेन से आप उम्मीद के जरनैल सिंह आगे चल रहे हैं। भाजपा ने ये सीट शिअद को दी है, जिसके उम्मीदवार एमएस सिरसा पीछे चल रहे हैं।

बल्ली मारान में भाजपा उम्मीदवार श्याम मोरवाल कांग्रेस हारुन युसुफ से आगे चल रहे हैं। हारुन पिछली बार विधानसभा में कांग्रेस के नेता थे।

भाजपा के एमएस धीर पीछे

Delhi Election Results LIVE: AAP heading towards clean sweep in Delhi

सीमापुरी ये भाजपा उम्मीदवार करमवीर चंदेल अपने निकटम प्रतिद्वंदी आप उम्मीदवार राजेंद्र गौतम से आगे चल रहे हैं। यह सीट सुरक्षित है।

ओखला कांग्रेस प्रत्याशी आसिफ मोहम्मद खान आगे चल रहे हैं। ओखला में राहुल गांधी ने रोड शो भी किए थे। पिछली बार यहां से आसिफ मोहम्मद खान ही जीते थे।

जंगपुरा में भाजपा के एमएस धीर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी आप के प्रवीण कुमार से पीछे चल रहे हैं। पिछली बार ये आप की सीट पर विधायक थे और विधानसभा अध्यक्ष भी थे।

देवली में भाजपा अरविंद कुमार आम आदमी पार्टी के प्रकाश पर बढ़त बनाए हुए हैं। यह सीट सुरक्षित है।

कस्तूरबा नगर में भाजपा के रवींद्र चौधरी आगे आप के मदनलाल से आगे चल रहे हैं।

मादीपुर से आप गिरीश सोनी आगे चल रहे हैं। यहां दूसरे नंबर पर भाजपा के राजकुमार फुलवारिया आगे चल रहे हैं।

किरण बेदी कृष्‍णानगर में आगे

Delhi Election Results LIVE: AAP heading towards clean sweep in Delhi

पटपड़गंज में भाजपा के महत्वाकांक्षी उम्मीदवाद बिनोद कुमार बिन्नी पीछे चल रहे हैं। यहां आप के मनीष सिसोदिया आगे चल रहे हैं।

ग्रेटर कैलाश में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी सर्मिष्ठा मुखर्जी और आप उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज पीछे चल रहे हैं। यहां भाजपा राकेश गुलिया आगे चल रहे हैं।

हरिनगर शिअद उम्मीदवार अवतार सिंह आगे चल रहे हैं। भाजपा ने यह अकेली शियद को दी है।

कृष्‍णानगर में भाजपा की सीएम उम्मीदवार किरण बेदी आगे चल रही हैं। यहां उनके खिलाफ आप के एसके बग्गा हैं।।

लक्ष्मी नगर से कांग्रेस उम्मीदवार व शीला सरकार में मंत्री रहे डॉ. एके वालिया आगे चल रहे हैं। पिछली बार यहां से आप के बिनोद कुमार बिन्नी जीते थे।

मालवीय नगर से आप के दिग्गज नेता सोमना‌थ भारती भी आगे चल रहे हैं। पिछली बार भी इस सीट से वे आगे थे।

जनकपुरी से वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश मुखी अपने नजदीकी प्रतिद्व‌ंदी व अपने ही दामाद व कांग्रेस के सुरेश कुमार से आगे चल रहे हैं।

दिल्ली के मंगोलपुरी से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार व पूर्व विधायक राखी बिड़लान अपने नजदीकी प्रतिद्वंदी व शीला दीक्षित सरकार में मंत्री रहे राजकुमार चौहान से आगे चल रही हैं।

'प्रार्थना करो, प्रार्थनाओं में शक्ति होती है'

Delhi Election Results LIVE: AAP heading towards clean sweep in Delhi

08:05 AM दिल्ली चुनाव के रुझान आने शुरू हो गए हैं। रोहिणी से भाजपा के विजेंद्र गुप्ता आगे चल रहे हैं।

07:52 AM वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश मुखी ने कहा है कि हम सबसे बड़े अंतर से जीतेंगे। उनके मुताबिक 35 से ज्यादा सीटें लेकर सरकार बनाएंगे।

07:44 AM भाजपा नेता जीवीएलएन राव का कहना है कि उन्हें उम्मीद है लोग उन पर भरोसा जताएंगे और उन्हें दिल्ली में सरकार बनाने का मौका देंगे।

07:32 AM भाजपा की सीएम उम्मीदवार किरण बेदी ने सुबह 7:30 AM बजे की एक फोटो ट्वीट करते हुए लिखा कि यह मेरे घर के सामने का दृष्य है। मुझे लगता है कोई भी प्रोफेशनल मीडिया ऐसा नहीं करेगा।

07:31 AM आप मुखिया अरविंद केजरीवाल ने नतीजों के ऐन पहले ट्वीट कर कहा 'ऑल द वेरी बेस्ट दिल्ली वालों। प्रार्थना करना। प्रार्थनाओं में शक्ति होती है।

07:29 AM आप के प्रमुख नेता योगेंद्र यादव का कहना है कि आज आएगा दिये और तूफान की लड़ाई का फैसला। उन्होंने कहा कि आज देखेंगे आम आदमी की दुआओं का असर।

07:26 AM इन चुनावों में आप अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं। नतीजों के ऐन पहले आप नेता जगदीप सिंह ने कहा कि आप सरकार बनाएगी। उनके मुताबिक आप 45-50 सीटें जीतेंगे।

मतगणना आज: दिल्ली का दंगल, किसका होगा मंगल

Delhi Election Results LIVE: AAP heading towards clean sweep in Delhi

election

दिल्ली के राजनीतिक अखाड़े में 7 फरवरी को 70 सीटों के लिए हुए दंगल (मतदान) की मतगणना मंगलवार को होगी। मंगलवार सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। सुबह 9 बजे सीटों के हार जीत का रुझान भी आने लगेगा।

इसी के साथ पता चलेगा कि मंगल किस पर भारी पड़ेगा और किसका मंगल होगा। अखाड़े में उतरे नेताओं के साथ दिल्लीवालों को भी चुनाव नतीजों का बेसब्री से इंतजार है। चुनाव आयोग ने मतगणना की सारी तैयारी पूरी कर ली है। दिल्ली की 70 सीटों की मतगणना के लिए 14 मतगणना केंद्र बनाए है।

वोटों के गिनती की शुरूआत पोस्टल बैलेट से पड़े वोट के साथ होगी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना का काम सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगा। 9 जिले में 14 मतगणना केंद्र पर ईवीएम की सुरक्षा के लिए कुल 30 से ज्यादा कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स तैनात किया गया है।

मतगणना आज, पता चलेगा किसके सर बंधेगा ताज

Delhi Election Results LIVE: AAP heading towards clean sweep in Delhi

केंद्रों पर बनाए गए स्ट्रांग रूम के आसपास की सुरक्षा घेरे से लोकल पुलिस को दूर रखा गया है। अंदर पूरी सुरक्षा पैरामिलिट्री फोर्स जबकि बाहर की सुरक्षा दिल्ली पुलिस के पास है।

चुनाव के नतीजों को तेजी से आम लोगों के बीच पहुंचाने के लिए चुनाव आयोग ने खास तैयारी की है। पहला व सबसे आसान तरीका है कि कोई भी चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाकर वहां प्रत्येक राउंड का अपडेट ऑनलाइन देख सकता है।

वहां प्रत्येक सीट के लिहाज से अपडेट मिलेगा। इसी तरह मतगणना केंद्र के बाहर अनाउंसमेंट सिस्टम के तहत प्रत्येक राउंड पर वोटों की गिनती व नतीजे बताएं जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed