फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi election 2015: aap vs bjp

स्पेशल स्टोरी: दिल्ली में चलेगी झाड़ू या खिलेगा कमल

Tue, 10 Feb 2015 07:38 AM IST
Updated Tue, 10 Feb 2015 07:38 AM IST
विज्ञापन
Delhi election 2015: aap vs bjp

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे मंगलवार को घोषित हो जाएंगे। नतीजे साबित करेंगे कि राजधानी दिल्ली के मतदाताओं ने ‘पांच साल केजरीवाल’ के नारे को हकीकत में बदलने के लिए भाजपा के अरमानों पर ‘झाड़ू’ फेरी है या फिर लोकसभा के बाद चार राज्यों के विधानसभा चुनाव की तरह इस बार भी पीएम नरेंद्र मोदी पर अपना भरोसा जताया है।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। सुबह 9 बजे हार जीत का रुझान भी आने लगेगा। दोपहर तक पता चल जाएगा कि मंगल किस पर भारी पड़ा और किसके साथ रहा।
विज्ञापन


यह परिणाम भारतीय राजनीति की मौजूदा सबसे सफल पीएम मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की जोड़ी की अग्नि परीक्षा भी साबित होंगे। खासतौर से प्रतिकूल परिणाम भाजपा की बिहार और उत्तर प्रदेश सहित कई अन्य बड़े राज्यों में चुनाव तैयारियों को सीधे सीधे प्रभावित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एग्जिट पोल में पीछे भाजपा को अब चमत्कार की आस

Delhi election 2015: aap vs bjp

करीब-करीब सभी एग्जिट पोल के नतीजों और खुद के फीडबैक में आप को भारी बढ़त के अनुमान के बाद भाजपा को अब महज दिल्ली की सत्ता पर काबिज होने के सपने के पूरा होने के लिए चमत्कार पर ही भरोसा है। देश की राजनीति को नई दिशा देने और दशा बदलने की क्षमता के कारण नतीजे पर देश भर की निगाहें टिकी हुई हैं।

बहरहाल एग्जिट पोल में चुनाव में अब तक की सबसे बुरी हार के संकेत के बाद कांग्रेस भी त्रिशंकु नतीजे आने की दुआ कर रही है। जीत के प्रति पूरी तरह आश्वस्त आप के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल ने जहां पार्टी सहयोगियों के साथ भावी सरकार के एजेंडे पर चर्चा की, वहीं भाजपा नेतृत्व ने प्रवक्ताओं को प्रतिकूल नतीजे आने के बाद पीएम मोदी को सियासी खरोंचों से बचाने का मंत्र दिया।

आयोग की वेबसाइट पर भी देख सकेंगे परिणाम

Delhi election 2015: aap vs bjp

चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाकर वहां प्रत्येक राउंड का अपडेट ऑनलाइन देख सकता है। वहां प्रत्येक सीट के लिहाज से अपडेट मिलेगा। इसी तरह मतगणना केंद्र के बाहर प्रत्येक राउंड पर वोटों की गिनती व नतीजे बताए जाएंगे।

पुनर्मतदान में 67 फीसदी वोटिंग
सोमवार को दिल्ली कैंट के पोलिंग बूथ नंबर 31 और रोहताश नगर के बूथ नंबर 132 पर दोबारा मतदान हुआ। दोनों बूथों पर 67 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ है।

‘आप’ ने लगाई स्क्रीन

एग्जिट पोल से गदगद आम आदमी पार्टी ने जश्न का पूरा इंतजाम कर लिया है। नतीजों को देखने के लिए एक बड़ी स्क्रीन लगाई गई है। अरविंद केजरीवाल वरिष्ठ पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव परिणाम को देखेंगे।

राजनीतिक भविष्य तय होगा
आईपीएस अधिकारी किरण बेदी का राजनैतिक भविष्य आज तय होगा तो मोदी फीवर मतदाताओं पर और चढ़ा या उतर गया, इसका भी पता लग जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed