फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Election 19 percent candidates with criminal and 12 percent serious criminal background

Delhi Election: 19 फीसदी आपराधिक और 12 फीसदी गंभीर आपराधिक छवि वाले उम्मीदवार मैदान में, यहां देखें आंकड़े

Sun, 02 Feb 2025 03:11 PM IST
श्याम जी. मोहम्मद बिलाल, अमर उजाला, नई दिल्ली
मोहम्मद बिलाल, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sun, 02 Feb 2025 03:11 PM IST
सार

यदि कुल उम्मीदवारों की संख्या के आधार पर तुलना की जाए तो राष्ट्रीय पार्टी से 278 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 21 प्रतशित आपराधिक मामलों में संलिप्त हैं, जबकि 18 प्रतिशत पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। राज्य पार्टियों के कुल के 13 प्रतिशत आपराधिक छवि वाले हैं, जिनमें 10 प्रतिशत पर गंभीर मामले हैं। 
 

विज्ञापन
Delhi Election 19 percent candidates with criminal and 12 percent serious criminal background
दिल्ली विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली विधानसभा चुनावों में 19 प्रतिशत उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं, जबकि गंभीर आपराधिक मामलों में (हत्या, हमला, अपहरण, दुष्कर्म, महिलाओं एवं बच्चों के ऊपर अत्याचार) संलिप्त उम्मीदवारों की संख्या 12 प्रतिशत है। प्रमुख राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों से लेकर निर्दलीय उम्मीदवारों तक, आपराधिक पृष्ठभूमि वाले नेताओं की मौजूदगी ने चुनावी प्रक्रिया की पवित्रता को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन


यदि दलगत स्थिति को देखा जाए तो 19 प्रतिशत आपराधिक मामलों वाले उम्मीदवारों में 33 प्रतिशत राष्ट्रीय पार्टी के, 13 प्रतिशत राज्य पार्टी के, आठ प्रतिशत पंजीकृत अन्य पार्टी के और 10 प्रतिशत निर्दलीय उम्मीदवार हैं। गंभीर आपराधिक मामलों की बात करें तो इसमें 18 प्रतिशत राष्ट्रीय पार्टी के, 10 प्रतिशत राज्य पार्टी के, 6 प्रतिशत पंजीकृत अन्य पार्टी के और 8 प्रतिशत निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं। 
विज्ञापन


विशेष रूप से आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (कांग्रेस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जैसे प्रमुख दलों ने भी आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों को टिकट दिया है। आप के 63 प्रतिशत, कांग्रेस के 41 प्रतिशत और भाजपा के 29 प्रतिशत उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं गंभीर आपराधिक मामलों की श्रेणी में आप के 41 प्रतिशत, कांग्रेस के 19 प्रतिशत और भाजपा के 13 प्रतिशत उम्मीदवार आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टियों के अनुसार उम्मीदवारों की स्थिति

यदि कुल उम्मीदवारों की संख्या के आधार पर तुलना की जाए तो राष्ट्रीय पार्टी से 278 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 21 प्रतशित आपराधिक मामलों में संलिप्त हैं, जबकि 18 प्रतिशत पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। राज्य पार्टियों के कुल के 13 प्रतिशत आपराधिक छवि वाले हैं, जिनमें 10 प्रतिशत पर गंभीर मामले हैं। पंजीकृत अन्य पार्टियों के आठ प्रतिशत पर आपराधिक मुकदमे हैं, जबकि छह प्रतिशत पर गंभीर मुकदमे हैं। निर्दलीय उम्मीदवारों में 10 प्रतिशत आपराधिक पृष्ठभूमि वाले और आठ प्रतिशत गंभीर मामलों में आरोपी हैं।
 
2020 चुनाव की तुलना में संख्या घटी
पिछले विधानसभा चुनाव (2020) की तुलना में इस बार आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों की संख्या में हल्की गिरावट देखी गई है। 2020 में 20 प्रतिशत (133) उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए थे, जबकि 15 प्रतिशत (104) पर गंभीर आरोप थे। इस बार यह आंकड़ा घटकर 19 प्रतिशत (132) और 12 प्रतिशत (81) रह गया है। हालांकि चुनावी प्रक्रिया में अपराधियों की बढ़ती संख्या अब भी चिंता का विषय बनी हुई है।

 चुनावी सुधारों की आवश्यकता
चुनावों में आपराधिक छवि वाले उम्मीदवारों की बढ़ती संख्या लोकतंत्र के लिए एक गंभीर चुनौती बनती जा रही है। सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग लगातार पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में प्रयासरत हैं, लेकिन राजनीतिक दलों द्वारा आपराधिक छवि वाले उम्मीदवारों को टिकट देना यह दर्शाता है कि सत्ता प्राप्ति की होड़ में नैतिकता से समझौता किया जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि राजनीतिक दलों को स्वेच्छा से ऐसे उम्मीदवारों को टिकट देने से बचना चाहिए।

दल, कुल उम्मीदवार, आपराधिक मामले वाले उम्मीदवार, गंभीर आपराधिक मामले वाले उम्मीदवार
राष्ट्रीय पार्टी, 278, 94, 51, 21
राज्य पार्टी, 29, 4, 3, 0
पंजीकृत अज्ञात पार्टी, 254, 21, 16, 0
निर्दलीय, 138, 14, 11, 2
कुल, 699, 132, 81, 23
 
दल, आपराधिक मामले वाले उम्मीदवार, गंभीर आपराधिक मामले उम्मीदवार
आप, 44, 29
कांग्रेस, 29, 13
भाजपा, 20, 9

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed