फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Eight patients died due to corona in the first seven days of April

Delhi: मौसमी बीमारी संग कोरोना ने बढ़ाया गंभीर मरीजों पर संकट, अप्रैल के पहले सात दिन में आठ की हुई मौत

Sun, 09 Apr 2023 12:49 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 09 Apr 2023 12:49 PM IST
सार

संक्रमण दर भी 26 फीसदी को पार कर गई, जबकि कोरोना की पिछली लहर में संक्रमण दर 36 फीसदी रह गई थी। डॉक्टरों का कहना है कि दिल्ली के अस्पतालों में हजारों की संख्या में गंभीर बीमारी के मरीज हैं। इनके अलावा बड़ी संख्या में बुजुर्ग व अन्य हैं जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता काफी कमजोर है।

विज्ञापन
Delhi Eight patients died due to corona in the first seven days of April
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसमी बीमारी के साथ कोरोना ने दिल्ली के गंभीर मरीजों की समस्या बढ़ा दी है। अप्रैल के पहले सात दिन में आठ मरीज कोरोना के कारण दम तोड़ चुके हैं। इनमें से अधिकतर मरीज अस्पताल में हृदय रोग, टीबी, कैंसर, किडनी सहित अन्य गंभीर रोग का उपचार करवा रहे थे। 

विज्ञापन


इसी दौरान इन्हें कोरोना संक्रमण हुआ जिससे समस्या और गंभीर हो गई। दिल्ली में अभी 20 मरीज आईसीयू के साथ वेंटिलेटर पर भर्ती हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार मौसमी बीमारी भी पहले से घातक रही। इसके तुरंत बाद कोरोना ने भी रूप बदल लिया जिससे गंभीर मरीजों की समस्या बढ़ गई। 
विज्ञापन


उपचार के दौरान यदि ये गंभीर मरीज कोरोना संक्रमण की चपेट में आए तो समस्या और गंभीर हो रही है। साल 2023 की 2 जनवरी को केवल चार मरीज सामने आए थे। संक्रमण दर भी 0.32 फीसदी पर थी जो बढ़कर 733 मरीज तक पहुंच गई। ये इस साल के सबसे अधिक मामले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, संक्रमण दर भी 26 फीसदी को पार कर गई, जबकि कोरोना की पिछली लहर में संक्रमण दर 36 फीसदी रह गई थी। डॉक्टरों का कहना है कि दिल्ली के अस्पतालों में हजारों की संख्या में गंभीर बीमारी के मरीज हैं। इनके अलावा बड़ी संख्या में बुजुर्ग व अन्य हैं जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता काफी कमजोर है। ऐसे लोगों के लिए कोरोना का बढ़ता संक्रमण चुनौती बन रहा है। इन मरीजों को विशेष रूप से सतर्क रहने की जरूरत है। मौसमी बीमारी के कारण मौजूदा समय में अधिकतर घरों में परिवार का कोई न कोई सदस्य बीमार है। यदि इनमें कोई कोरोना संक्रमित होगा तो आसानी से दूसरों को चपेट में ले सकता है। 

कोरोना से 525 संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राजधानी में शनिवार को कोरोना के 535 नए मामले सामने आए, जबकि 634 मरीजों को छुट्टी दी गई। शुक्रवार को हुई 2321 जांच में 23.05 फीसदी मरीज संक्रमित पाए गए। दिल्ली में कोरोना के एक्टिव केस 2232 हो गए हैं। इनमें से 1570 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।

कोरोना पर प्रभावी है वैक्सीनेशन 
वैक्सीन कोविड से बचाव के लिए प्रभावी है। इसे लेकर गुरु तेग बहादुर अस्पताल ने कोरोना की तीसरी लहर (जनवरी और फरवरी 2022) में अध्ययन किया। इस दौरान कोरोना वायरस का ओमिक्रॉन चरम पर था। अध्ययन का उद्देश्य टीकाकरण के प्रभाव का विश्लेषण करना था। अध्ययन में पाया गया कि वैक्सीन से मृत्युदर में कमी आई और मरीज गंभीर नहीं हुए।

फिर बढ़ी काढ़े की मांग 
कोरोना के मामले बढ़ने के साथ ही काढ़े फिर मांग बढ़ रही है। हालांकि डॉक्टर बताते हैं कि बचाव के लिए इसका ज्यादा इस्तेमाल नुकसान हो सकता है। जग प्रवेश अस्पताल में आयुष विभाग के वरिष्ठ डॉक्टर नीरज त्रिपाठी ने बताया कि दिन में एक कप काढ़ा ही पर्याप्त है। यदि किसी को खांसी-जुकाम हैं तो वह दिन में दो बार इसका सेवन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने के लिए मौसमी फलों व हरी सब्जी का सेवन बढ़ा देना चाहिए। इस समय संतरा, अवाला, तरबूज, तरबूज, अंगूर, केला का सेवन करना चाहिए। हालांकि, शुगर के मरीजों को अंगुर व केला नहीं खाना चाहिए। 

कोविड नियमों का सख्ती से करें पालन
लोकनायक अस्पताल के निदेशक डॉ. सुरेश कुमार ने कहा कि अस्पताल में मौजूदा समय में 12 मरीज भर्ती हैं। इन मरीजों में ज्यादातर मरीज हृदय रोग, टीबी, कैंसर, डायलिसिस के हैं। ऐसे गंभीर मरीजों में कोरोना संक्रमण होने से समस्या बढ़ जाती है। इस बार मौसमी बीमारी के बदले रूप ने कोरोना को मजबूत किया है। इससे बचाव के लिए सतर्क रहने की जरूरत है। भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से पहले मास्क पहनें। साथ ही, सख्ती से कोविड नियमों का पालन करें। कोरोना का नया रूप कमजोर हैं, लेकिन तेजी से फैल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed