{"_id":"62418fd50e983f5e2d72eeaf","slug":"delhi-dumping-yard-at-ghazipur-catches-fire-many-fire-tenders-at-the-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: गाजीपुर के कूड़े के पहाड़ में लगी भीषण आग, दमकल की छह गाड़ियां मौके पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: गाजीपुर के कूड़े के पहाड़ में लगी भीषण आग, दमकल की छह गाड़ियां मौके पर
Mon, 28 Mar 2022 04:08 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 28 Mar 2022 04:08 PM IST
सार
कूड़े के पहाड़ में तेज आग लगने से पूरे इलाके में प्रदूषित वायु फैल गई है और आसपास के लोगों का सांस लेना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
गाजीपुर के कूड़े के पहाड़ में लगी आग
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर डंपिंग यार्ड में सोमवार दिन में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं।
विज्ञापन
कूड़े के पहाड़ में तेज आग लगने से पूरे इलाके में प्रदूषित वायु फैल गई है और आसपास के लोगों का सांस लेना मुश्किल हो रहा है। वैसे तो यहां मामूली आग हमेशा लगी रहती है लेकिन इस तरह की तेज आग लगने से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
इस मामले में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति को आग लगने के कारणों के बारे में जांच करने का आदेश दिया है। साथ ही अगले 24 घंटों में रिपोर्ट देने की भी बात कही है।
विज्ञापन