{"_id":"64377d62b1758ac43e0bd4b4","slug":"delhi-double-murder-case-main-accused-of-gokalpuri-double-murder-case-arrested-by-delhi-police-2023-04-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi Double Murder Case: गोकलपुरी में बुजुर्ग दंपती की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दोस्त की तलाश में पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Double Murder Case: गोकलपुरी में बुजुर्ग दंपती की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दोस्त की तलाश में पुलिस
Thu, 13 Apr 2023 09:26 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 13 Apr 2023 09:26 AM IST
सार
दिल्ली पुलिस ने बताया कि गोकलपुरी दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आशीष भार्गव पुत्र स्व. घनश्याम भार्गव निवासी एसएचए 380 शास्त्री नगर गाजियाबाद (29) साल को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
मुख्य आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोकलपुरी डबल मर्डर मामले में मुख्य आरोपी आशीष भार्गव को कल गाज़ियाबाद इलाके से गिरफ़्तार किया गया। उसे आज कोर्ट में पेश कर आगे की पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। अन्य आरोपी मोनिका पहले से ही चार दिन की पुलिस रिमांड पर है। आशीष भार्गव के दोस्त विकास को पकड़ने की कोशिश की जा रही है, जो इस मामले में वांछित है और फरार है
दिल्ली पुलिस ने बताया कि गोकलपुरी दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आशीष भार्गव पुत्र स्व. घनश्याम भार्गव निवासी एसएचए 380 शास्त्री नगर गाजियाबाद (29) साल को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया है।
आपको बता दें कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी स्थित भागीरथी विहार में सोमवार तड़के सेवानिवृत्त उप प्रधानचार्य और उनकी पत्नी की गला रेतकर हत्या की गई थी। मृतकों की शिनाख्त राधेश्याम वर्मा (72) और वीना देवी (68) के रूप में हुई थी। दोनों के शव ग्राउंड फ्लोर पर बेडरुम में खून से लथपथ पड़े मिले थे।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में बहू मोनिका को देर रात पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। बूह ने अपने प्रेमी के साथ वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी महिला ने अपने पति को नशीला पदार्थ दे दिया था। इसके बाद 57 मिनट में सास-ससुर को प्रेमी के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया।

उपायुक्त डॉ. जाय टिर्की ने बताया कि सास-ससुर ने बहू को प्रेमी के साथ देख लिया था। भेद खुलने के डर से उसने प्रेमी के साथ मिलकर दंपती की हत्या कर दी। रविवार की शाम सात बजे ही बहू मोनिका ने घर का पिछला दरवाजा खोल दिया था। उसी समय उसने अपने प्रेमी और उसके दोस्त को घर में बुला लिया था।