फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Dinosaur's tail will move in the park and light will come out of its eyes.

Dinosaur Park Delhi : पार्क में हिलेगी डायनासोर की पूंछ...आंखों से निकलेगी रोशनी, जंगल जैसी होगी इसकी बसावट

Wed, 29 Nov 2023 06:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा आदित्य पाण्डेय, नई दिल्ली
आदित्य पाण्डेय, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 29 Nov 2023 06:01 AM IST
सार

यहां स्क्रैप से निर्मित देश का पहला डायनासोर पार्क दिसंबर के आखिर तक तैयार हो जाएगा। इसके निर्माण का करीब 85 फीसदी काम हो गया है। 

विज्ञापन
Delhi: Dinosaur's tail will move in the park and light will come out of its eyes.
देश का पहला डायनासोर पार्क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बस कुछ दिन का इंतजार है, दिल्ली में डायनासोर के साथ ऐसे घूमना होगा जैसे जुरासिक पार्क में हों। यहां स्क्रैप से निर्मित देश का पहला डायनासोर पार्क दिसंबर के आखिर तक तैयार हो जाएगा। इसके निर्माण का करीब 85 फीसदी काम हो गया है। 

विज्ञापन


पार्क में 40 डायनासोर होंगे, जिनमें से 24 छोटे और 16 बड़े आकार के होंगे। सबसे बड़ा डिप्लोडोकस डायनासोर 60 फुट ऊंचा, 71 फुट लंबा और 13 फुट चौड़ा होगा, जिसके भीतर पार्टी भी होगी। इसे सीधे पार्क की कैंटीन से जोड़ा जा रहा है। बच्चों के पसंदीदा टी-रेक्स कैरेक्टर वाले डायनासोर को भी बनाया गया है, जिसके मुंह से आग निकलेगी और पूंछ भी हिलेगी। पर्यावरण के लिहाज से पार्क में पहले से मौजूद पेड़ों और झाड़ियों को बिल्कुल भी नहीं काटा गया है। बल्कि और भी पेडों और झाड़ियों को उगाया जा रहा है।
विज्ञापन


हजरत निजामुद्दीन में एमसीडी के वेस्ट टु वंडर पार्क की विस्तार योजना के अंतर्गत डायनासोर पार्क बनाया जा रहा। इस पार्क को करीब 300 टन मेटल स्क्रैप, हार्टिकल्चर वेस्ट और सीएंडडी वेस्ट के इस्तेमाल से बनाया जा रहा। पार्क के अंदर डायनासोर को बच्चों को ध्यान में रखकर बनाया गया है, बच्चे इसके भीतर जा सकते हैं। सेल्फी खींच सकते हैं। डायनासोर के साथ फिल्म का दृश्य भी बनाने की कोशिश की गई है। इनमें से कई डायनासोर की गर्दन और पूंछ हिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जंगल की तरह बनाया जा रहा
पार्क को कुछ इस तरह से बनाया गया है कि मानो आप जंगल में हों और चारों तरफ डायनासोर से घिरे हों। डायनासोर के चारों ओर घने पेड़ होंगे। इनके बीच बड़ी खूबसूरती से रास्ते बनाए गए हैं। लाइटिंग इफेक्ट के लिए जमीन के नीचे से वायरिंग की गई है। लाइटिंग कंट्रोल सिस्टम से अचानक अंधेरा हो जाएगा, रंगीन लाइट जल जाएगी और कभी डायनासोर की आंख से रंगीन लेजर लाइट निकलने लगेगी।

पीयू कोटिंग से होगी डायनासोर की सुरक्षा
लोहे के स्क्रैप से बने डायनासोर को जंग से बचाने के लिए पीयू कोटिंग की जा रही है। इससे ये वाटर प्रूफ हो जाएंगे। इसके अलावा ताड़ के पत्तों से बने डायनासोर के ऊपर विशेष रासायनिक लेप किया है, जिससे ये सालों साल ऐसे ही बने रहेंगे।


हर डायनासोर एक दूसरे से अलग
विनीत बारोट ने इस पूरे प्रोजेक्ट को डिजाइन किया है। उन्होंने बताया कि ये देश का पहला डायनासोर पार्क होगा। अलग-अलग आकृतियों को अलग-अलग स्क्रैप से बनाया है। हर एक डायनासोर एक दूसरे से अलग और खास है। एमसीडी के उद्यान विभाग के निदेशक आलोक सिंह ने बताया कि काम पूरा होने वाला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed