फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: did firing take place at two places in the same night at the behest of Lawrence Bishnoi for extortion?

Delhi: ...तो क्या रंगदारी के लिए लॉरेंस बिश्नोई के इशारे पर हुई एक ही रात में दो जगह फायरिंग, पुलिस की आशंका

Thu, 15 Jan 2026 01:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 15 Jan 2026 01:38 AM IST
सार

दोनों ही घटनाओं को लॉरेंस बिश्नोई और उसके सिंडिकेट से जोड़कर देखा जा रहा। माना जा रहा कि फिरौती के खेल में लॉरेंस बिश्नोई और उसे जुड़े गैंगस्टरों ने रंगदारी के लिए दोनों जगह गोलियां चलवाई हैं।
 

विज्ञापन
Delhi: did firing take place at two places in the same night at the behest of Lawrence Bishnoi for extortion?
demo

विस्तार

राजधानी में सोमवार देर रात को बदमाशों ने पश्चिम विहार और वेस्ट विनोद नगर में गोलियां चलाकर सनसनी फैला दी थीं। इन दोनों ही घटनाओं को लॉरेंस बिश्नोई और उसके सिंडिकेट से जोड़कर देखा जा रहा। माना जा रहा कि फिरौती के खेल में लॉरेंस बिश्नोई और उसे जुड़े गैंगस्टरों ने रंगदारी के लिए दोनों जगह गोलियां चलवाई हैं।

विज्ञापन


पश्चिम विहार में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर रोहित खत्री के जिम के बाहर चली गोली के बाद सोशल मीडिया पर रणदीप मलिक ने गोलीबारी की जिम्मेदारी ली। रणदीप मलिक ने सोशल मीडिया पर लिखा कि फोन न उठाने पर गोली चलवानी पड़ी। यदि अबकी बार फोन नहीं उठा तो आगे मौका नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन


रणदीप मलिक ने अपने अलावा यूएसए में मौजूद अनिल पंडित का भी नाम लिया। पोस्ट के आखिरी में वह लॉरेंस बिश्नोई जितेंद्र मान उर्फ गोगी, हाशिम बाबा और काला राणा ग्रुप का नाम लिखता है। वहीं वेस्ट विनोद नगर में फायरिंग में रणदीप मलिक का नाम सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


27 सितंबर को प्रॉपर्टी डीलर जितेंद्र उर्फ जीतू को व्हाट्सएप पर कॉल कर रणदीप ने 5 करोड़ की रंगदारी मांगी थी। रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। जीतू ने उस समय पुलिस को शिकायत देकर मामला भी दर्ज करवा दिया था। अब सोमवार को उसके घर व दफ्तर के बाहर हुई फायरिंग को उसी से जोड़कर देखा जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक बाइक सवार दो बदमाशों ने पहले 11 बजे पश्चिम विहार इलाके में आउटर रिंग रोड, आरके फिटनेस जिम के बाहर गोली चलाई। बाद में वह उसका वीडियो बनाकर वहां चले गए। जिम सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर रोहित खत्री का है।


इसके ठीक 54 मिनट बाद बाइक सवार दो लोगों ने पूर्वी दिल्ली के मधु विहार स्थित वेस्ट विनोद नगर में जीतू के दफ्तर पर फायरिंग की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस टेक्निकल सर्विलांस की मदद से जांच कर रही है। दोनों पीड़ितों से भी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed