{"_id":"65df6040e207fab5350bf71e","slug":"delhi-development-authority-started-bulldozing-on-houses-without-giving-notice-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: बिना नोटिस दिए घरों पर चलाया बुलडोजर, रैट माइनर का भी मकान ध्वस्त; उत्तरकाशी में लोगों की बचाई थी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: बिना नोटिस दिए घरों पर चलाया बुलडोजर, रैट माइनर का भी मकान ध्वस्त; उत्तरकाशी में लोगों की बचाई थी जान
Wed, 28 Feb 2024 10:03 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 28 Feb 2024 10:03 PM IST
सार
दिल्ली के खजूरी खास में बिना नोटिस दिए कई घरों ने बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया है। इसमें रैट माइनर वकील हसन का घर भी शामिल है।
विज्ञापन
बुलडोजर।
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
दिल्ली के रैट माइनर वकील हसन के घर पर बुलडोजर चलाया गया है। हसन ने दिल्ली विकास प्राधिकरण पर उनके घर को ढहाने का आरोप लगाया है। उत्तरकाशी के सिलक्यारा सुरंग में पिछले साल 41 मजदूर फंस गए थे। उन मजदूरों को बाहर निकालने के लिए दिल्ली से 12 रैट माइनर भेजे गए थे। वकील हसन भी उन माइनर्स में शामिल थे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, दिल्ली विकास प्राधिकरण ने खजूरी खास इलाके के कई घरों को ध्वस्त किया। वकील हसन ने बताया कि उन्होंने सिलक्यारा सुरंग में 41 लोगों को बचाया था और बदले में उन्हें यह मिला है।
विज्ञापन