केजरीवाल के मंत्री के साथ मारपीट करने के आरोप में उप सचिव गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन से दिल्ली सचिवालय स्थित लिफ्ट में मारपीट के मामले में पुलिस ने करीब तीन माह जांच के बाद सचिवालय में तैनात उप सचिव रविंद्र परमार को बुधवार को गिरफ्तार किया।
उन्हें जमानत पर रिहा भी कर दिया गया। दरअसल, उप सचिव ने तीस हजारी कोर्ट में अंतरिम जमानत के लिए याचिका दायर की हुई थी। मध्य जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने उप सचिव को गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि की।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, 20 फरवरी 2018 को इमरान हुसैन और उनके एक कर्मचारी ने दिल्ली सचिवालय के कर्मचारियों व अधिकारियों पर मारपीट के आरोप लगाए थे।
पुलिस के पास मामले का सीसीटीवी फुटेज व कुछ वीडियो भी थे
पुलिस के पास मामले का सीसीटीवी फुटेज व कुछ वीडियो भी थे। मारपीट मामले में उस समय ड्यूटी पर तैनात अफसरों व कर्मचारियों से पूछताछ की गई, लेकिन इन लोगों ने सहयोग नहीं किया।
सारा बवाल मुख्यमंत्री आवास पर सीएस अंशु प्रकाश से मारपीट के बाद हुआ था। पुलिस ने लंबी जांच के बाद बुधवार को उप सचिव को गिरफ्तार किया। माना जा रहा है कि कुछ और लोगों की भी जल्द ही गिरफ्तारी हो सकती है।