फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Deputy CM Manish Sisodia is suffering from Dengue, admitted to lnjp hospital

दिल्ली: उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को कोरोना के बाद हुआ डेंगू, मैक्स अस्पताल में किया गया शिफ्ट

Thu, 24 Sep 2020 08:23 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Thu, 24 Sep 2020 08:23 PM IST
विज्ञापन
Delhi Deputy CM Manish Sisodia is suffering from Dengue, admitted to lnjp hospital
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया - फोटो : Twitter

दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया डेंगू से भी हो गया है। जिससे उनका ब्लड प्लेटलेट्स काउंट गिर रहा है। बुखार और कम ऑक्सीज के स्तर की शिकायत के बाद गुरुवार को उन्हें लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले वो कोरोना संक्रमित भी पाए गए थे। उनके कार्यालय ने सूचना दी है कि मनीष सिसोदिया को एलएनजेपी से साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है।  

विज्ञापन

 


बता दें कि मनीष सिसोदिया 14 सितंबर को संक्रमित पाए गए थे और अपने घर में आइसोलेशन में थे। संक्रमित होने की वजह से सिसोदिया 14 सितंबर को दिल्ली विधानसभा के एक दिवसीय सत्र में हिस्सा नहीं ले पाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में कोरोना वायरस के 3834 नए मामले आए सामने 
दिल्ली में गुरुवार को कोरोना वायरस के 3834 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 36 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 2,60,623 हो गई है। 

दिल्ली में गुरुवार को 3509 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। दिल्ली में अब तक कुल 2,24,375 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से दिल्ली में अब तक कुल 5123 मरीजों की मौत हो चुकी है। राजधानी में अभी कुल 31125 सक्रिय मामले हैं। 

दिल्ली सरकार ने जानकारी दी है कि गुरुवार को राजधानी में 9814 आरटी-पीसीआर जांच और 49369 रैपिड एंटीजन जांच की गई हैं। दिल्ली में गुरुवार को कुल 59183 जांच की गई है। दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस की कुल 27,56,516 जांच की गई हैं। 


दिल्ली में अभी पॉजिटिविटी रेट 9.45 प्रतिशत है। जबकि मृत्यु दर 1.97 प्रतिशत है। अगर पिछले दस दिनों की बात करें तो मृत्यु दर 0.94 प्रतिशत है। दिल्ली में अभी कुल 2059 कंटेनमेंट जोन हैं। जबकि 17995 मरीज होम आइसोलेशन  में हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed