फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Delhi politics heats up on Ambedkar, AAP-Congress-BJP on the streets

Delhi : आंबेडकर पर गरमाई दिल्ली की सियासत, सड़क पर आप-कांग्रेस-भाजपा; सबने कहा- भारत रत्न हमारे

Fri, 20 Dec 2024 05:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 20 Dec 2024 05:19 AM IST
सार

बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी, भाजपा व कांग्रेस ने अपने-अपने तरीके से आंबेडकर के हक में आवाज बुलंद की।

विज्ञापन
Delhi: Delhi politics heats up on Ambedkar, AAP-Congress-BJP on the streets
वाल्मीकि मंदिर के पास पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और साथ मे आम आदमी पार्टी के नेता | - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन


आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने मंदिर मार्ग स्थित वाल्मीकि मंदिर पर भाजपा और केंद्रीय गृह मंत्री को कठघरे में खड़ा किया। इस दौरान उन्होंने आंबेडकर को अपना आदर्श बताया। वहीं, कांग्रेस ने गृह मंत्री का इस्तीफा मांगते हुए सड़क पर प्रदर्शन किया। दूसरी तरफ भाजपा ने कांग्रेस पर डॉ. आंबेडकर के अपमान का आरोप लगाया। इसके लिए माफी मांगने की बात करते हुए अलग-अलग इलाकों में सांसदों की अगुवाई में प्रदर्शन भी हुआ।

भाजपा को इस बार दिल्लीवाले भगाएंगे : आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि भाजपा अंबेडकर का अपमान कर रही है। दिल्ली के लोग उन्हें इस बार दिल्ली से भगाएंगे। दिल्लीवाले इस अपमान का बदला लेंगे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री मुकेश अहलावत ने कहा कि भाजपा के लोग हमारे भगवान का अपमान कर रहे हैं, जो सहन नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन, सांसद राघव चड्ढा, मंत्री इमरान हुसैन व विधायक दुर्गेश पाठक, राखी बिड़लान और कुलदीप कुमार समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन


डॉ. आंबेडकर हमारे भगवान : केजरीवाल
मंदिर मार्ग स्थित वाल्मीकि मंदिर में पूजा-अर्चन करके अरविंद केजरीवाल भाजपा व केंद्रीय गृह मंत्री पर भड़के। केजरीवाल के मुताबिक, वह आंबेडकर को अपना आदर्श मानते हैं। आंबेडकर हमारे लिए भगवान हैं। उनका अपमान करने वालों का हर स्तर पर विरोध करेंगे। उनका आरोप है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आंबेडकर को लेकर जो कहा, वह बेहद पीड़ादायक है।  उन्होंने कहा कि संसद इस देश की सबसे बड़ी पंचायत है। जिस लहजे में अमित शाह ने यह कहा ऐसा लग रहा था कि उनके अंदर आंबेडकर के प्रति भारी नफरत भरी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
  • अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आंबेडकर के बारे में बहुत पढ़ा है। जब जेल गए तो उनकी जीवनी कई बार पढ़ी। उनका जीवन पढ़ने से बहुत प्रेरणा मिलती है। केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) दो महानुभावों अंबेडकर और भगत सिंह को अपना आदर्श मानती है। अरविंद केजरीवाल के मुताबिक, अंबेडकर ने सबसे ज्यादा तवज्जो शिक्षा को दी। उन्होंने बार-बार समाज के लोगों को कहा कि अपने बच्चों को पढ़ाओ, अच्छी शिक्षा दो तभी समाज आगे बढ़ेगा। हमने सबसे ज्यादा तवज्जो शिक्षा को दी है। अंबेडकर आधुनिक भारत के भगवान से कम नहीं हैं। अंबेडकर नहीं होते और उन्होंने यह संविधान नहीं बनाया होता तो इस देश में वंचितों, पिछड़ों का जीना मुश्किल हो जाता।

भाजपा के खिलाफ आप ने किया प्रदर्शन

संसद में आंबेडकर पर गृह मंत्री की तरफ से की गई टिप्पणी पर आप ने बृहस्पतिवार को पूरी दिल्ली में भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया। मनीष सिसोदिया ने कहा कि जिन्हें आंबेडकर का नाम और उनके विचार चुभते हैं, वे इस देश को छोड़ सकते हैं। आप के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि केवल हम ही नहीं, देश का कोई भी व्यक्ति आंबेडकर का अपमान नहीं सहेगा। 

भाजपा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन

डॉ. भीमराव आंबेडकर के अपमान का आरोप लगाते हुए दिल्ली प्रदेश भाजपा ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ भी नारेबाजी की और माफी मांगने की मांग की।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि देश चाहता है कि कांग्रेस नेता विशेषकर राहुल गांधी माफी मांगे। प्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा व जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के चारों दिशाओं में रोष प्रदर्शन कर कांग्रेस नेताओं से बाबा साहब के अपमान के लिए माफी की मांगने की मांग की। 

सांसद योगेंद्र चांदोलिया के नेतृत्व में पार्टी आरक्षित विधानसभाओं के कार्यकर्ताओं ने संसद मार्ग स्थित जंतर मंतर चौक पर चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष सीएल मीणा भी शरीक हुए। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के समीप दिल्ली भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र गोठवाल के नेतृत्व प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा कि कांग्रेस आज संविधान और बाबा साहब के नाम की कसम उठा रही है। इसी कांग्रेस ने बाबा साहब को भारत रत्न नहीं दिया। वह भी भाजपा के समर्थन से 1990 में बनी गठबंधन सरकार ने दिया।

दिल्ली भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रभारी करम सिंह कर्मा, मंत्री सोना कुमारी के नेतृत्व में प्रेस क्लब के समीप प्रदर्शन किया गया। पुरानी दिल्ली के लाल किला चौक पर दिल्ली भाजपा उपाध्यक्ष सुनीता कांगड़ा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की और दलित समाज के प्रति नफरत फैलाने वाले के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाया। 

 

प्रदेश कांग्रेस ने केंद्रीय गृहमंत्री के खिलाफ भाजपा मुख्यालय पर प्रदर्शन किया

प्रदेश कांग्रेस ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के अंबेडकर पर बयान के विरोध में भाजपा मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने गृहमंत्री के इस्तीफे और प्रधानमंत्री से माफी की मांग की। उन्होंने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी भी की। उनके बयान को दलित विरोधी करार दिया।

प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने देश को संविधान और करोड़ों वंचितों को सम्मान दिया। उनके खिलाफ भाजपा की बयानबाजी देश बर्दाश्त नहीं करेगा। आरोप लगाया कि अमित शाह का बयान भाजपा की मनुवादी सोच और संविधान बदलने की मंशा का परिचायक है। उन्होंने कहा कि अंबेडकर का अपमान पूरे देश का अपमान है। कांग्रेस संविधान की रक्षा और जनता के अधिकारों के लिए राहुल गांधी के नेतृत्व में हर मोर्चे पर लड़ाई जारी रखेगी।

उन्होंने भाजपा पर जातिवादी और विभाजनकारी राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि संविधान बदलने की भाजपा और आरएसएस की सोच को देश बर्दाश्त नहीं करेगा। प्रदर्शन में कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी काजी निजामुद्दीन, सह प्रभारी दानिश अबरार, पूर्व सांसद संदीप दीक्षित, पूर्व मंत्री डॉ. नरेंद्र नाथ, दिल्ली युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा और महिला कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पा सिंह सहित कई प्रमुख नेता शामिल हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed