फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi-Dehradun Economic Corridor: Report sought on tree planting

दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारा : पेड़ लगाने के मामले में रिपोर्ट तलब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 08:48 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे के लिए 6-लेन हाईवे के निर्माण में पर्यावरण नियमों का पालन और पेड़ लगाने के मामले में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) में सुनवाई हुई। रिपोर्ट में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने बताया कि उसने पेड़ लगाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए 2.58 करोड़ रुपये प्रतिपूरक वनरोपण निधि प्रबंधन एवं योजना प्राधिकरण (कैंपा) फंड में जमा कर दिए हैं। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बादशाहीबाग वन क्षेत्र में 8.33 हेक्टेयर जमीन पेड़ लगाने के लिए चुनी गई है। जमीन तैयार करने का काम 2025-26 में शुरू होगा और पेड़ 2026 की बारिश के मौसम में लगाए जाएंगे। एनएचएआई ने कहा कि पैसे जमा होने के बाद वन विभाग को यह काम करना होगा, जैसा कि कानून में लिखा है। एनजीटी ने एनएचएआई की रिपोर्ट से सहमति जताई और उसके अध्यक्ष को अगली सुनवाई में आने की जरूरत से छूट दी। साथ ही, पर्यावरण मंत्रालय और उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के वन विभाग के बड़े अधिकारियों को पेड़ लगाने की प्रगति की पूरी रिपोर्ट देने को कहा। इस मामले की आखिरी सुनवाई 11 नवंबर को होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed