फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Deepotsav will be celebrated at Vasudev Ghat

Dilli Deepotsav : वासुदेव घाट पर मनाया जाएगा दिल्ली दीपोत्सव, 13 नवंबर को दिखेगा रोशनी और भक्ति का अद्भुत संगम

Sat, 09 Nov 2024 04:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 09 Nov 2024 04:00 AM IST
सार

यह आयोजन देव दीपावली, गुरु पर्व और भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में किया जा रहा है।  

विज्ञापन
Delhi Deepotsav will be celebrated at Vasudev Ghat
file pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डीडीए की ओर से बुधवार शाम को वासुदेव घाट पर दिल्ली दीपोत्सव का आयोजन होगा। यह आयोजन देव दीपावली, गुरु पर्व और भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में किया जा रहा है।  
विज्ञापन


दिल्ली विकास प्राधिकरण द्वारा आयोजित इस समारोह में उपराज्यपाल वी.के सक्सेना शामिल होंगे, जो इस अवसर पर यमुना आरती भी करेंगे। यह कार्यक्रम कश्मीरी गेट -आईएसबीटी के पास पुनर्विकसित वासुदेव घाट पर मनाया जाएगा।
विज्ञापन

 
इस आयोजन में 3,50,000 से अधिक दिये जलाए जाएंगे। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए रहवासी, विद्यार्थी और कलाकार भाग लेंगे। कार्यक्रम में एक भव्य ड्रोन और लेजर शो भी आयोजित किया जाएगा। साथ ही, वासुदेव घाट पर स्थित 'बारादरी' में भव्य राम दरबार का मंचन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उपराज्यपाल द्वारा मार्च 2024 में उद्घाटित वासुदेव घाट, यमुना नदी के बाढ़ क्षेत्र के पुनरुद्धार के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इसका उद्देश्य शहर के लोगों को नदी के समीप लाना और उन्हें नदी की सफाई में भागीदार बनाना है। दिल्ली दीपोत्सव आध्यात्मिकता और पर्यावरणीय स्थिरता के संगम को प्रदर्शित करेगा। 

 
वासुदेव घाट भारत की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित करता है, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से लाई गई मूर्तियां और कलाकृतियां शामिल हैं।
 
इस वर्ष की शुरुआत से घाट पर आयोजित होने वाली भव्य यमुना आरती, जो प्रति सप्ताह दो बार होती है, अब एक आकर्षक ड्रोन शो के साथ और भी भव्य बन जाएगी। जो आध्यात्मिक वातावरण को और भी दिव्यं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed